हरियाणा में विनेश फोगाट ने भरी जीत की हुंकार, जुलाना सीट से किया नामांकन

Vinesh Phogat Julana:

Vinesh Phogat Julana: पहलवान से नेता बनीं विनेश फोगाट (Vinesh Phogat) ने बुधवार को हरियाणा की जुलाना विधानसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार के रूप में नामांकन दाखिल किया।फोगाट के साथ कांग्रेस नेता दीपेंदर सिंह हुड्डा और पार्टी के कई वरिष्ठ नेता भी मौजूद थे।नामांकन भरने के बाद विनेश ने कहा, “देखिए ये मेरे लिए बहुत खुशी की बात है कि मैं इस फील्ड में आई हूं और ये कदम उठाया है।

Read also-क्या है राधा अष्टमी का महत्व, क्यों रहता है भक्तों को इस दिन का बेसब्री से इंतजार ?

कैप्टन योगेश बैरागी से होगा मुकाबला  – विनेश फोगाट (Vinesh Phogat) ने कहा मैंने कुश्ती में सीखा है कि अपने दुश्मनों को कभी कमजोर मत समझो। इसलिए हम कड़ी मेहनत कर रहे हैं। सत्पाल जी का आशीर्वाद रहेगा। जो जीत उन्हें यहां से मिली थी, मैं चाहती हूं उससे ज्यादा प्यार और आशीर्वाद लोगों का मिले।”जुलाना विधानसभा सीट पर विनेश का मुकाबला बीजेपी के कैप्टन योगेश बैरागी से है।

Read also-Apple iPhone 16 Series: इस दिन से शुरू होगी iPhone 16 की प्री-बुकिंग, जानें क्या है इसकी कीमत ?

विनेश फोगाट ने किया रोड शो-  पहलवान और कांग्रेस उम्मीदवार विनेश (Vinesh Phogat) फोगाट ने बुधवार को हरियाणा की जुलाना विधानसभा सीट से पर्चा भरने से पहले रोड शो किया। विनेश फोगाट बीजेपी के कैप्टन योगेश बैरागी के खिलाफ लड़ रही हैं।छह सितंबर को पहलवान विनेश फोगाट और बजरंग पूनिया कांग्रेस में शामिल हो गए थे।हरियाणा की 90 सीटों पर पांच अक्टूबर को वोटिंग होगी। नतीजे आठ अक्टूबर को आएंगे।

दीपेंदर हुड्डा ने दिया बड़ा बयान- हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस नेता दीपेंदर हुड्डा ने कहा कि राज्य में उनकी पार्टी भूपिंदर सिंह हुड्डा के नेतृत्व में बहुमत के साथ सरकार बनाएगी।हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपिंदर सिंह हुड्डा ने नामांकन दाखिल करने से पहले पूजा-अर्चना की। दीपेंदर हुड्डा भी पूजा में शामिल हुए।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *