राजस्थान में न्यूक्लियर पावर प्लांट को लेकर हिंसा, पथराव के बाद चले आंसू गैस के गोले, तनाव फैला

Banswara News :

Banswara News :राजस्थान से बड़ी खबर सामने आई बता दें कि आदिवासी बाहुल्य बांसवाड़ा जिले में प्रस्तावित न्यूक्लियर पावर प्लांट के लिए विस्थापन की कार्रवाई तेज होते ही वहां बवाल मच गया है। राजस्थान के बांसवाड़ा में बन रहे न्यूक्लियर पावर प्लांट के खिलाफ पथराव की घटना के अगले दिन शनिवार को इलाके में पुलिस बल की तैनाती की गई है।अधिकारियों ने बताया कि बांसवाड़ा जिले में प्रस्तावित न्यूक्लियर पावर प्लांट की चारदीवारी के निर्माण का विरोध कर रहे लोगों को जब पुलिस ने तितर-बितर करने की कोशिश की तो उन्होंने पथराव कर दिया, जिसमें एक कांस्टेबल घायल हो गया।

Read also-हिमाचल में प्रकृति का कहर, कांग्रेस विधायक विक्रमादित्य सिंह ने किया भूस्खलन प्रभावित शिमला का दौरा

बांसवाड़ा के एसपी हर्षवर्धन अग्रवाल ने कहा कि छोटी सरवन इलाके में केंद्र सरकार के प्रोजेक्ट वाली जगह पर हालात को काबू में करने के लिए आंसू गैस के गोले दागे गए।पुलिस ने कहा कि कुछ परिवार जिनकी जमीन प्रोजेक्ट के लिए ली गई है, वे विरोध कर रहे हैं। हालांकि उन्हें दूसरे जगह जमीन अलॉट किया गया है।पुलिस ने कहा कि इलाके में अस्पताल बनाने की मांग को लेकर उन्हें जमीन दी गईं, लेकिन उसके बाद भी वो विरोध करते रहे। बीते शुक्रवार को गांववालों ने चहारदीवारी बनाने का विरोध किया।

Read also-Heart Transplant Day: जानिए क्यों मनाया जाता है हृदय प्रत्यारोपण दिवस और भारत में कब से हुई इसकी शुरुआत ?

पुलिस ने कहा कि प्रदर्शन के दौरान गांववालों ने पथराव शुरू कर दिया, जिसमें एक कांस्टेबल घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।हालात पर काबू पाने के लिए पुलिस को बल प्रयोग करना पड़ा।एससी हर्षवर्धन अग्रवाल ने कहा कि इलाके में पुलिसकर्मी की तैनाती की गई है और फिलहाल हालात काबू में हैं।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *