Weather Today: फिर बदलेगा मौसम का मिजाज! इन राज्यों बारिश का अलर्ट

Weather Today- इस कड़ाके की ठंड से राहत मिल चुकी हैं. हालांकि आने वाले दिनों नें मौसम का हाल बदल सकता हैं.मौसम विभाग के अनुसार 12 फरवरी यानी आज देश के कई राज्यों में बारिश हो सकती हैं. उत्तर प्रदेश ,बिहार ,मध्यप्रदेश,छत्तीसगढ़ समेंत कई राज्यों में बारिश होने की संभावना हैं आइये जानते हैं मौसम का हाल …

दिल्ली का मौसम देश की राजधानी दिल्ली में दिन में धूप तो निकलेगी, लेकिन सुबह के समय धुंध छाई हुई रहेगी. मौसम विभाग के अनुसार 14 फरवरी को दिल्ली में हल्की बारिश हो सकती है. IMD के मुताबिक, इस पूरे हफ्ते दिल्ली का न्यूनतम तापमान 8 से 11 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है. वहीं अधिकतम तापमान 24 से 26 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है.

Read also – क़तर की जेल में बंद भारतीय नौसेना के 8 पूर्व अधिकारी हुए रिहा, 7 लौटे भारत

देश के मौसम का हाल मौसम विभाग के अनुसार, 12 से 13 फरवरी के बीच पूर्वी मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़ और ओडिशा में हल्की बारिश संभव है. वहीं 12 से 14 फरवरी के बीच दक्षिणी उत्तर प्रदेश, दक्षिणी बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल में हल्की बारिश के आसार है. इसके अलावा आज तेलंगाना में एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश संभव है.

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *