Weather Update: पहाड़ों पर बर्फबारी तो दक्षिणी राज्यों में भारी बारिश, दिल्ली-NCR में प्रदूषण के बीच बढा हल्का कोहरा

(अजय पाल): देश के कई राज्यों में हुई बारिश से मौसम के तापमान में बदलाव हुआ। जिसके कारण मौसम में अचानक से बदलाव में देखने को मिल रहा है । देश के कई राज्यों में 28 नवंबर को हल्की बारिश होना का अनुमान जताया है ।  जिसके  बाद दिल्ली एनसीआर में  ठंड और ज्यादा बढ़ जाएगी. मौसम विभाग के अनुसार  रविवार 26 नवंबर  को महाराष्ट्र, गोवा, कोंकण और अन्य जगहों पर  बारिश होने  की सम्भावना है ।  दिल्ली में रविवार को  आसमान  में बादल छाए रहे ।  वहीं 30 दिसंबर के बाद से दिल्ली-एनसीआर में तापमान गिरावट दर्ज की जाएगी। मौसम विभाग के अनुसार, 27 नवंबर को हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के कई हिस्सों में बिजली और आंधी देखने को मिल सकती है। पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम संबंधी परिस्थितियों में रविवार से सुधार हो सकता है।

Read also-Winter Health Tips: सर्दियों में गुड़ के साथ खाएंगे ये चीजें, तो आसपास भी नहीं भटकेगी कोई बीमारी

जाने कहाँ कहाँ होगी बारिश – मौसम विभाग ने  27 नवंबर को पश्चिमी यूपी के कई जिलों में बारिश होने की संभावना जताई है। स्काईमेट वेदर के अनुसार, अगले 24 घंटों में तमिलनाडु, केरल, लक्षद्वीप में बारिश होगी।राजधानी दिल्ली समेत देश के कई राज्यों में मौसम  रुख बदला बदला नजर आ  रहा है। कुछ राज्यों में तेज बारिश के आसार हैं, तो कहीं बर्फबारी और ठंड बढ़ने वाली है। मौसम विभाग के अनुसार आज राजस्थान, महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश में ओले गिरने और कई राज्यों में तेज बारिश होने की संभावना जताई है  है। इसके बाद पूरे उत्तर भारत में ठंड बढ़ जाएगी। मौसम विभाग के अनुसार, इस समय वेस्टर्न डिस्टरबेंस पश्चिमी हिमालय के ऊपर सक्रिय है। दक्षिणी अंडमान सागर के ऊपर चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है।

समुद्री इलाकों में मछुआरों को किया गया अलर्ट – अगले दो दिनों के लिए अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है। ऐसे में  भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने मछुआरों को समुद्र की ओर न जाने की सलाह दी है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. Total Tv App

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *