“अगले हफ्ते मौसम बेईमान! कहीं तूफान-ओले, कहीं बारिश, कहीं लू का कहर”

Weather Update: "The weather will be dishonest next week! Storms and hailstorms, rain and heatwaves in some places."

Weather Update: आईएमडी यानी भारत मौसम विज्ञान विभाग की भविष्यवाणी देश के अलग-अलग हिस्सों में मौसम का मिजाज बदला-बदला नजर आने का अनुमान जता रही हैं। मौसम विभाग ने आने वाले हफ्ते के दौरान देश के विभिन्न हिस्सों में ओलावृष्टि और भारी बारिश से लेकर अधिकतम तापमान में गिरावट और लू के हालात तक के अलर्ट जारी किए हैं।  Weather Update

उत्तरी भारत के कई राज्यों में ओलावृष्टि का अनुमान जताया गया है। पंजाब और हरियाण में भी तूफान और तेज हवाएं चलने का अनुमान जताया गया है। जहां एक ओर उत्तर प्रदेश में आंधी-तूफान की संभावना जताई गई है, वहीं पूर्वी भारत में ओलावृष्टि होने की आशंका है। पूर्वोत्तर भारत में मौसम का मिजाज बिगड़ने वाला है। इस क्षेत्र के कई राज्यों के लिए भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

Read Also: आज चुने जाएंगे MCD के महापौर और उप महापौर, आम आदमी पार्टी ने कर लिया है खुद को चुनावों से अलग

उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में अधिकतम तापमान में गिरावट आने का अनुमान है, जिससे कुछ राहत मिलेगी। हालांकि मध्य और पश्चिमी भारत के कई क्षेत्रों में राहत मिलने से पहले, लू की स्थिति बनी रहेगी। राष्ट्रीय राजधानी के लोगों को भी तापमान में थोड़ी गिरावट देखने को मिल सकती है। हालांकि अगले तीन दिनों के दौरान तेज हवाओं और तूफान की वजह से कुछ रुकावट आ सकती है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने पूरे देश के लोगों को सलाह दी है कि वे अपने-अपने क्षेत्रों के लिए जारी मौसम संबंधी परामर्शों का पालन करें और उसी के अनुसार अपनी योजना बनाएं। Weather Update

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *