Delhi में राहत की फुहार! सुबह की बारिश से लौटी मुस्कान, IMD ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

Kolkata

Delhi: राजधानी दिल्ली में बुधवार यानी आज 29 अप्रैल की सुबह कुछ अलग लेकर आई। बीते कई दिनों से 40 डिग्री के पार जा रहे तापमान और चिलचिलाती धूप से बेहाल दिल्लीवासियों को सुबह-सुबह हुई रिमझिम बारिश ने बड़ी राहत दी। आसमान से गिरी बूंदों ने न सिर्फ गर्मी की तपिश को कम किया, बल्कि उमस और लू से परेशान लोगों के चेहरों पर भी मुस्कान लौटा दी। Delhi 

बता दें सुबह शुरू हुई हल्की बारिश का सिलसिला कई इलाकों में रुक-रुक कर चलता रहा। नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद समेत पूरे NCR में बादल मेहरबान दिखे। सड़कों पर निकले लोग भीगते हुए नजर आए तो कुछ ने चाय की चुस्कियों के साथ मौसम का लुत्फ उठाया।

ये राहत कितने दिन चलेगी?

इस पर भारत मौसम विज्ञान विभाग यानी IMD ने अच्छी खबर दी है। दरअसल, मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली-NCR में बारिश का ये दौर अभी थमने वाला नहीं है। 30 अप्रैल तक रुक-रुक कर हल्की से मध्यम बारिश होती रहेगी। यानी मई की शुरुआत से पहले ही दिल्ली को प्री-मानसून जैसी फुहारें मिल सकती हैं। लेकिन सिर्फ बारिश ही नहीं, IMD ने तेज हवाओं को लेकर भी चेतावनी जारी की है। विभाग ने दिल्ली के लिए ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया है। अनुमान है कि अगले कुछ दिनों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से धूल भरी आंधी और तेज हवाएं चल सकती हैं। ऐसे में लोगों को सलाह दी गई है कि खुले में कम निकलें, पेड़ों और कमजोर स्ट्रक्चर से दूर रहें।

Read Also: “अगले हफ्ते मौसम बेईमान! कहीं तूफान-ओले, कहीं बारिश, कहीं लू का कहर”

तापमान की बात करें तो आज दिल्ली का अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। गौर करने वाली बात ये है कि मंगलवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 41 डिग्री के करीब था। यानी एक ही दिन में 3 से 4 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। रात का तापमान भी 27 डिग्री रहने से लोगों को गर्मी से थोड़ी निजात मिलेगी। Delhi 

अब ये अचानक मौसम क्यों बदला?

इस पर मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि दिल्ली और आसपास के इलाकों में एक चक्रवाती परिसंचरण यानी साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना हुआ है। इसके अलावा पश्चिमी विक्षोभ भी एक्टिव है। इन दोनों सिस्टम के असर से नमी बढ़ी और बादलों ने दिल्ली-NCR को कवर कर लिया। इसी वजह से तापमान में गिरावट आई और बारिश हुई। इस बारिश का असर सिर्फ मौसम पर नहीं, प्रदूषण पर भी दिखा। AQI यानी एयर क्वालिटी इंडेक्स में सुधार हुआ है।

बारिश ने हवा में मौजूद धूल और प्रदूषक कणों को धो दिया, जिससे दिल्ली की हवा कुछ साफ हुई है। कुल मिलाकर, भीषण गर्मी के बीच ये बारिश दिल्लीवालों के लिए किसी तोहफे से कम नहीं। स्कूल जाने वाले बच्चों से लेकर ऑफिस जाने वाले लोगों तक, हर किसी ने इस सुहावने मौसम का स्वागत किया। फिलहाल मौसम विभाग की सलाह है कि अगले 3 दिनों तक मौसम ऐसा ही बना रहेगा। इसलिए घर से निकलते वक्त छाता या रेनकोट साथ रखें।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *