Weather Update Today बारिश के बाद मौसम लेगा करवट,सर्दी से कब मिलेगी राहत जानिए

Weather Update Today- देश के कई राज्य इस समय कोहरे और ठंड की चपेट में है. इस कड़ाके की ठंड के बीच लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. लेकिन इसी बीच राहत की खबर सामने आई है कि अगले चार से पांच दिनों उत्तर भारत में घने कोहरे और ठंड से राहत मिलने वाली है.इन दिनों कोहरे और ठंड कम होने की सम्भावना है.

मौसम विभाग के मुताबिक ,यूपी बिहार और राजस्थान समेत कई राज्यों में न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ जाएगा .जिसके बाद थोड़ी राहत मिलेगी .

दिल्ली में इस वक्त मौसम करवटें बदल रहा है. कभी ज्यादा सर्दी का एहसास हो रहा है तो कभी धूप निकल जाने के बाद ठंड से राहत मिल जाती है. मौसम विभाग के अनुसार, आज यानी सोमवार (29 जनवरी) को अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 7 डिग्री रहने की संभावना है. 31 जनवरी से लेकर 3 फरवरी तक दिल्ली में मौसम करवट लेगा क्योंकि इस दौरान यहां हल्की बारिश देखने को मिल सकती है.

Read also- 108 फीट ऊंचे स्तंभ से उतारा हनुमान ध्वज, विरोध कर रही भीड़ पर लाठीचार्ज, मचा सियासी बवाल

मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में दो पश्चिमी विक्षोभों के प्रभाव से इस मौसम की पहली भारी बर्फबारी होने की संभावना है. पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के चलते, 28 जनवरी से 31 जनवरी के बीच जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश और बर्फबारी की संभावना है.

इसके अलावा उत्तराखंड में 29 जनवरी तक घने कोहरे और कोल्ड डे का अलर्ट है. यहां भी 31 जनवरी से हल्की बारिश हो सकती है. पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में 1 फरवरी तक घना कोहरा छाए रहने का अनुमान है.आईएमडी का कहना है कि 31 जनवरी से दो फरवरी तक उत्तराखंड में हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना है. इसके अलावा पंजाब, चंडीगढ़, हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हल्की बारिश होने की संभावना है.

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *