ED की टीम झारखंड के CM हेमंत सोरेन के दिल्ली आवास पर पहुंची

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम धनशोधन से जुड़े एक मामले की जांच के सिलसिले में सोमवार को झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के दिल्ली आवास पर पहुंची। आधिकारिक सूत्रों ने ये जानकारी दी।

प्रवर्तन निदेशालय ने कथित भूमि धोखाधड़ी मामले में 20 जनवरी को सोरेन से रांची में उनके आधिकारिक आवास पर पूछताछ की थी।सूत्रों ने संकेत दिया कि इस नए घटनाक्रम को इस मामले से जोड़कर देखा जा सकता है।

Read also – Weather Update Today बारिश के बाद मौसम लेगा करवट,सर्दी से कब मिलेगी राहत जानिए

सूत्रों ने बताया कि एजेंसी ने सोरेन को पिछले हफ्ते नया समन जारी किया था और उनसे ये बताने को कहा था कि वो पूछताछ के लिए 29 जनवरी या 31 जनवरी में से किस दिन आएंगे।निदेशालय ने कहा कि ये जांच झारखंड में ‘‘माफिया के भूमि के स्वामित्व में अवैध परिवर्तन से जुड़े एक बड़े गिरोह’’ से जुडी है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *