Tamil Nadu: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय ने किसानों के 75,000 रुपये तक के फसल ऋण की पूर्ण माफी की घोषणा मंगलवार को की। राज्य सरकार की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, इससे राज्य के 14.43 लाख किसानों को फायदा होगा और राज्य सरकार पर 5,932 करोड़ रुपये का अतिरिक्त व्यय आएगा। Tamil Nadu
Read Also: पश्चिम बंगाल: भड़काऊ बयानबाजी मामले में CID के सामने पेश हुए TMC सांसद अभिषेक बनर्जी
सचिवालय में मंत्रियों और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक के बाद मुख्यमंत्री ने कहा कि जिन किसानों ने 75,000 रुपये से अधिक का ऋण लिया है, उन्हें 35,000 रुपये तक की माफी दी जाएगी। राज्य सरकार ने सहकारी बैंकों से ऋण लेने वाले लघु और सीमांत किसानों के लिए 50,000 रुपये तक की ऋण माफी की पिछले महीने घोषणा की थी। इसके बाद किसानों ने इसमें संशोधन की मांग की थी। नई घोषणा उसी का संशोधित रूप है। Tamil Nadu
Read Also: ‘खेल जगत के 100 सबसे प्रभावशाली लोगों’ की सूची में जगह बनाने वाली एकमात्र भारतीय स्मृति मंधाना
विज्ञप्ति के अनुसार, भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की सरकारी ऋण माफी योजनाओं के मॉडल संचालन प्रक्रिया के तहत सरकार को माफ की गई पूरी ऋण राशि 45 से 60 दिन के भीतर वितरित करनी होती है। Tamil Nadu राज्य सरकार की वर्तमान वित्तीय स्थिति और संसाधनों को ध्यान में रखते हुए इस कठिन परिस्थिति में मुख्यमंत्री ने एक मई 2025 से 28 फरवरी 2026 के बीच फसल ऋण लेने वाले 14.43 लाख किसानों के लिए लगभग 6,000 करोड़ रुपये की माफी का आदेश दिया है।’’ विज्ञप्ति में मुख्यमंत्री विजय के हवाले से कहा गया, ‘‘ये फसल ऋण माफी आगामी बुवाई सत्र के लिए ऋण लेने के इच्छुक किसानों के लिए अत्यंत लाभकारी साबित होगी।’’
Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter
