ED Raid In Ranchi: रांची में ईडी की छापेमारी पर मंत्री आलमगिरी आलम ने दी ये प्रतिक्रिया ?

ED Raid

ED Raid: झारखंड के मंत्री आलमगिरी आलम ने सोमवार को कहा कि उनके निजी सचिव संजीव लाल से कथित तौर पर जुड़े घरेलू नौकर के घर से नकदी की बरामदगी के बारे में उन्हें कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है।आलमगिरी आलम ने कहा, ”मुझे अभी तक इस बारे में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है”प्रवर्तन निदेशालय ने सोमवार को घरेलू नौकर के घर की तलाशी के दौरान भारी मात्रा में नकदी बरामद करने की बात कही है।

तलाशी के वीडियो फुटेज में कमरे में नोटों की गड्डियां फैली हुई दिखाई दे रही हैं, जो कथित तौर पर ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम के निजी सचिव के घरेलू नौकर की है।ये तलाशी ग्रामीण विकास विभाग के पूर्व मुख्य अभियंता वीरेंद्र के. राम के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग मामले से जुड़ी है, जिन्हें पिछले साल ईडी ने गिरफ्तार किया था।

Read also-Odisha में भाषण देते देते अचानक PM Modi ने क्यों कहा- झारखंड में नोटों के पहाड़ मिल रहे हैं ?

आलमगिरी आलम ने कही ये बात

संजीव लाल एक सरकारी मुलाजिम है, वो हमारा पीएस है और हम लोग जब भी पीएस का सेलेक्शन करते हैं तो अनुभव के आधार पर करते हैं। इससे पहले भी दो-दो मंत्री का पीएस रह चुके थे। अब हम लाए हैं, सरकारी मुलाजिम हैं, टीवी में आप लोग जो देख रहे हैं, हम भी वही देख रहे हैं। अब ईडी का जो निष्कर्ष आएगा, उस पर हम बाद में बताएंगे।”

Read also-गृह मंत्री अमित अमित शाह ने आरक्षण पर तोड़ी चुप्पी ! गरमाई सियासत

प्रर्वर्तन निदेशालय (ED) की टीम जिन श्थानों पर छापेमारी कर रही है।वे सभी वीरेंद्र राम के करीबी रहे हैं।जानकारी के अनुसार रांची के सेल सिटी में पथ निर्माण विभाग के इंजीनियर विकास कुमार के आवास पर ईडी ने छापेमारी की है।ईडी की छापेमारी में मंत्री आलमगीर आलम के पीए संजीव लाल के नौकर जहांगीर आलम के यहां से 25 करोड़ रुपए मिले हैं. यह रकम बढ़ भी सकती है।फिलहाल नोटो की गिनती जारी है।मिली जानकारी के अनुसार नौकर जहांगीर आलम ने ईडी की पूछताछ में बताया है कि यह पैसे मंत्री के पीए संजीव लाल के हैं।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *