जम्मू के कटरा से माता वैष्णो देवी के भक्तों की भक्ति से जुड़ी एक बड़ी उत्साहजनक खबर सामने आई है। त्रिकुटा पहाड़ियों पर स्थित विश्व प्रसिद्ध माता वैष्णो देवी भवन में इस साल श्रद्धालुओं की संख्या ने पिछले सारे रिकॉर्ड पीछे छोड़ दिए हैं। इस वर्ष जून महीने तक ही लगभग 50 लाख (5 मिलियन) श्रद्धालु माता के दरबार में हाजिरी लगा चुके हैं। यह आंकड़ा पिछले वर्ष की इसी अवधि के मुकाबले 27% अधिक है।
श्री माता वैष्णो देवी यात्रा ने इस साल एक अहम उपलब्धि हासिल की है। जम्मू-कश्मीर के रियासी ज़िले में स्थित पवित्र गुफा मंदिर में दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं की संख्या 22 जून को 50 लाख के आंकड़े को पार कर गई। यह पिछले साल इसी अवधि में मंदिर आने वाले 39.84 लाख श्रद्धालुओं की तुलना में 27.3% से ज़्यादा की शानदार बढ़ोतरी है।
Read Also: CHHATTISGARH: महासमुंद में जेम क्वालिटी हीरों की खोज, देश को मिला नए हीरा क्षेत्र का मजबूत संकेत
लेफ्टिनेंट गवर्नर मनोज सिन्हा की अध्यक्षता में, श्राइन बोर्ड ने श्रद्धालुओं के लिए यात्रा को आसान, सुरक्षित और आरामदायक बनाने के लिए कई बड़े कदम उठाए गए हैं। वहीं देश के मैदानी इलाकों में पड़ रही अत्यधिक गर्मी के कारण रिकॉर्ड संख्या में लोग कटरा और जम्मू-कश्मीर की वादियों की ओर रुख कर रहे हैं। इसके साथ ही मई और जून के महीनों में गर्मियों की छुट्टियों के चलते लोग भारी संख्या में अपने परिवार या मित्रों के साथ यहां पहुंचे।
