दिल्ली के 28 यमुना घाटों पर चलेगा सफाई महाअभियान, CM रेखा गुप्ता भी लेंगी हिस्सा

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व में आज यमुना नदी को स्वच्छ बनाने के लिए एक विशाल ‘महा-सफाई अभियान’ चलाया जा रहा है। यह सफाई अभियान दिल्ली के 28 यमुना घाटों पर एक साथ आयोजित किया जा रहा है।

आपको बता दें, दिल्ली सरकार और BJP का संयुक्त यमुना सफाई अभियान आज दिल्ली के 28 यमुना घाटों पर एक साथ आयोजित हो रहा है। इस यमुना सफाई अभियान में दिल्ली की सीएम, दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष, दिल्ली सरकार के मंत्री, सांसद, विधायक और बीजेपी पदाधिकारी दिल्ली में अलग अलग जगहों पर जा कर इस अभियान में शामिल होंगे।

Read Also: दिग्गज निशानेबाज जसपाल राणा को वाराणसी में राजकीय सम्मान के साथ दी गई अंतिम विदाई

बीते दिन CM रेखा गुप्ता ने इसको लेकर अपने ‘X’ अकाउंट पर किए पोस्ट में कहा था कि, “कल जब आप अपने नज़दीकी यमुना घाट पहुंचेंगे, तो आप अकेले नहीं होंगे। पूरी दिल्ली आपके साथ होगी।
14 जून को यमुना घाट स्वच्छता अभियान 2026 के अंतर्गत दिल्ली के 28 यमुना घाटों पर नागरिक, विद्यार्थी, स्वयंसेवक, जनप्रतिनिधि, सरकारी अधिकारी एवं 500 से अधिक संस्थाएं एक साथ मेगा सफाई अभियान में सहभागी बनेंगी।”

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *