दिल्ली में अवैध संबंध के शक में चाचा-भतीजी की गला काटकर हत्या – पुलिस ने किया गिरफ्तार

Delhi Crime

Delhi Crime: दिल्ली के भजनपुरा इलाके में अवैध संबंध के शक में परिवारवालों ने चाचा-भतीजी की गला काटकर हत्या कर दी। लड़की के पिता और भाई का मानना है कि दोनों के बीच अवैध संबंध थे।पुलिस ने बताया कि आरोपितों ने शाइना (22) और उसके चाचा दानिश (35) को गला काटकर मौत के घाट उतार दिया और खुद ही पुलिस को फोन कर हत्या की सूचना दी और फिर सरेंडर कर दिया।

Read also-Bihar Politics: लालू यादव ने संविधान को लेकर को ऐसा क्या बोल दिया कि मचा बवाल ! जानें

लड़की के पिता का नाम मोहम्मद शाहिद और भाई का नाम कुदुश है। शाहिद फल की दुकान लगाता है।पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपितों को गिरफ्तार लिया है और आगे की जांच की जा रही है।जानकारी के मुताबिक, भजनपुरा इलाके में ये घटना शाम करीब साढ़े चार बजे हुई।उत्तर-पूर्व दिल्ली के डीसीपी जॉय टिर्की ने बताया कि मृतक दानिश आरोपित शाहिद का चचेरा भाई है।घटना की जानकारी देते हुए डीसीपी ने कहा कि पुलिस को मंगलवार शाम 4.40 बजे एक फोन आया और फोन करने वाले ने बताया कि उसने अपनी बहन और चाचा की हत्या कर दी है और पुलिस के सामने सरेंडर करना चाहता है।

Read Also: Health: अगर गले में है खराश तो हो जाएं सावधान, आप भी हो सकते हैं इस बीमारी के शिकार

जॉय टिर्की, डीसीपी, उत्तर-पूर्व:

“उन दोनों बाप-बेटे ने ही मिलकर अपनी ही बेटी और अपना कजन भाई। मतलब लड़की का चाचा, चाचा भजीती दोनों का कत्ल किया था और उनको ये संदेह था कि दोनों में दोस्ती थी। अवैध संबंध की बात करते हैं वो चाचा भतीजी के बीच में। मर्डर केस रजिस्टर कर रहे हैं। उन दोनों की अरेस्ट हो जाएगी इसमें। आगे तफ्तीश जारी है।”

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *