बब्‍बर खालसा इंटरनेशनल से जुड़े दो आतंकियों को गिरफ्तार किया गया

दिल्‍ली पुलिस की स्‍पेशल सेल को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। दिल्‍ली से एक बार फिर दो आतंकियों को गिरफ्तार किया गया है। जानकारी के मुताबिक पुलिस और आतंकियों के बीच मुठभेड़ के बाद दोनों आतंकियों को गिरफ्तार किया गया है। ये दोनों ही आतंकी बब्‍बर खालसा इंटरनेशनल से जुड़े हुए हैं और इनके पास से भारी मात्रा में हथियार भी बरामद किये गए हैं।

 

पुलिस के मुताबिक दोनों ही आतंकियों को पंजाब पुलिस ढूंढ रही थी। पुलिस ने इन दोनों आतंकियों को नॉर्थ–वेस्‍ट दिल्‍ली से गिरफ्तार किया है।

 

गौरतलब है कि दिल्‍ली में हाल में ही आतंकी पकड़ा गया था। जो आईएसआईएस से संबंधित था। पुलिस ने उसे दिल्‍ली के धौला कुआं में रिज इलाके से गिरफ्तार किया था। गिरफ्तार आतंकी की पहचान उत्‍तर प्रदेश निवासी युसूफ खान के तौर पर हुई थी जिसके बाद दिल्‍ली सहित यूपी की पुलिस भी अलर्ट पर आ गई थी। गिरफ्तार हुआ आतंकी दिल्‍ली में फिदा‍यिन हमले की तैयारी कर रहा था और पुलिस को उसके पास से 2 आईईडी भी मिले थे। दिल्‍ली में पुलिस की सतर्कता के कारण ही कुछ दिनों में ही करीब तीन आतंकियों को गिरफतार किया जा चुका है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter  and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *