चुनाव प्रचार के दौरान बड़ा हादसा- Water Parade के दौरान कई नावें डूबीं, कई चट्टानों से टकराईं

वॉशिंगटन: अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव को लेकर प्रचार अभियान जोर-शोर से चल रहा है। इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के इलेक्शन कैंपेन के दौरान एक बड़ा हादसा टल गया।

खबर के मुताबिक, आगामी अमेरिकी राष्ट्रपति चुनावों में राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप को सपोर्ट करने के लिए टेक्सास की झील में हुई वाटर परेड के दौरान 5 नावें डूब गईं जबकि कई चट्टानों से टकरा गईं।

Also Read ब्रिटेन के बर्मिंघम में लोगों पर चाकू से हमला, एक शख्स की मौत और सात घायल

पुलिस, अतिरिक्त अधिकारियों को पहले ही तैनात किया गया था क्योंकि नावों की संख्या बढ़ने की उम्मीद थी। अधिकारियों के मुताबिक, नावें चलने से लहरें उठी थीं। बताया जा रहा है कि परेड के दौरान तेज लहर के कारण करीब 5 वोट डूब गए हैं और कई क्षतिग्रस्त है।

कोलोराडो नदी पर बने ट्रैविस झील नौका विहार, मछली पकड़ने, तैराकी और अन्य मनोरंजक गतिविधियों के लिए एक जाना जाता है। ट्रेविस काउंटी शेरीफ कार्यालय ने ट्विटर पर कहा कि उसे लेक ट्रेविस पर ट्रंप के समर्थन में चल रही परेड के दौरान कई नावों के मुश्किल में फंसे होने से जुड़ी कॉल आई।

शेरीफ की प्रवक्ता क्रिस्टिन डार्क ने कहा कि गलत तरह से नाव चलाने के कोई सबूत नहीं मिले हैं। लेक ट्रेविस पर परेड में किसी के घायल होने या चिकित्सा आपातकाल की कोई सूचना नहीं मिली है।

Also Read बांग्लादेश मस्जिद विस्फोट में 24 की मौत

डार्क ने कहा कि कुछ नावें पानी के अंदर थीं, कुछ खड़ी हुई थीं, कुछ नांव डूब रही थीं, ये सब अलग-अलग चीजें हैं। उन्होंने कहा कि झील पर आज काफी संख्या में नावें थीं।

अधिकारी आंकड़े जुटा रहा है कि कितनी नांव डूबी हैं और कितने लोगों को बचाया गया है। बता दें, 2,500 से ज्यादा लोगों ने फेसबुक पर बताया था कि वे ट्रंप की बोट परेड में हिस्सा ले रहे हैं। डार्क ने बताया कि ये परेड 3 से 5 किलोमीटर लंबी थी।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter  and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *