Arvind Kejriwal- केजरीवाल के तिहाड़ जाने के बाद अब क्या करेगी AAP ?

Arvind Kejriwal, Tihar Jail, Liquor Scam, arvind kejriwal demands 3 books in jail, Rouse Avenue Court,

Arvind Kejriwal- लोकसभा चुनाव की सियासी सरगर्मियों के बीच जहां राजनीतिक दल अपनी -अपनी तैयारियों में लगे हुए हैं वहीं दिल्ली शराब नीति मामलें में आम आदमी पार्टी के नेताओं की मुश्किलें कम होने का नाम नही ले रही हैं. इस दौरान सोमवार को राउज एवेन्यू कोर्ट में पेशी के बाद सीएम केजरीवाल (Arvind Kejriwal) को 15 अप्रैल तक तिहाड़ जेल भेज दिया गया हैं।

केजरीवाल को आज ईडी हिरासत खत्म होने पर दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया गया था.और बाद राउज एवेन्यू कोर्ट ने सीएम को 15 दिन की न्यायिक हिरासत में तिहाड़ जेल भेजने का फैसला लिया.इस पर राउज एवेन्यू कोर्ट ने मुहार लगा दी हैं इस बीच आम आदमी पार्टी के लीगल सेल के प्रमुख एडवोकेट संजीव नासियार ने सोमवार को कहा कि अरविंद केजरीवाल को जेल भेजने के बाद हम उनकी जमानत के लिए अदालत का रुख करेंगे।

Read also- How Prime Ministers Decide- अखिर क्या है इस किताब में जो केजरीवाल पढ़ना चाहते हैं तिहाड़ जेल में

जीव नासियार ने कहा ने कहा कि  न्यायिक हिरासत में भेज दिया है 14 दिन के लिए। अगली सुनवाई केजरीवाल की 15 अप्रैल को होगी। न्यायिक हिरासत में भेजे जाने का मतलब ये है कि अब हमारे पास अधिकार है कि हम जमानत के लिए जा सकते हैं। जब तक पुलिस कस्टिड रहती है हम जमानत के लिए नहीं जा सकते। हमारी लीगल टीम के साथ आगे का क्या प्रोसेस होगा उसको लेकर चर्चा करेंगे।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *