Congress: अरुणाचल में चीन की चालबाजी को लेकर कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना

Congress: भारतीय विदेश मंत्रालय ने अरुणाचल में स्थानों के नाम बदलने की चीन की चालबाजी पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। वहीं कांग्रेस ( Congress ) ने चीन के मुद्दे पर केंद्र सरकार पर निशाना साधा है।

विदेश मंत्रालय ने अरुणाचल प्रदेश में स्थानों का नाम बदलने की चीन की चालबाजी पर कड़ी प्रतिक्रिया जताई है। भारतीय विदेश मंत्रालय की ओर से कड़ी प्रतिक्रिया जताते हुए बयान जारी किया गया है विदेश मंत्रालय ने चीन को कड़ा मैसेज देते हुए कहा है कि चीन भारतीय राज्य अरुणाचल प्रदेश में स्थानों का नाम बदलने के अपने मूर्खतापूर्ण प्रयासों में लगा हुआ है। हम इस तरह के प्रयासों को दृढ़ता से अस्वीकार करते हैं। मनगढ़ंत नाम रखने से यह वास्तविकता नहीं बदलेगी कि अरुणाचल प्रदेश भारत का अभिन्न और अविभाज्य अंग है, था और हमेशा रहेगा।”

Congress ने चीन की चालबाजी को लेकर केंद्र सरकार पर साधा निशाना

कांग्रेस नेता मनीष तिवारी ने अरुणाचल प्रदेश में 30 स्थानों के नाम बदलने पर केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। मनीष तिवारी ने विदेश मंत्री एस. जयशंकर की चीन को लेकर दी गई प्रतिक्रिया को लचीली और कमजोर बताते हुए कहा कि मोदी सरकार चीन का नाम लेने से भी डरती है। मोदी सरकार यह बताए कि भारत की कितनी जमीन मई, 2020 के बाद से चीन के नियंत्रण में है। मोदी सरकार ने उस जमीन को खाली क्यों नहीं कराया।

Read Also: EC की टीम ने किया हरियाणा दौरा, समीक्षा बैठक कर मुख्य सचिव ने दी ये जानकारी

Congress नेता मनीष तिवारी ने कहा कि जो लोग कच्चातिवु की बात करते हैं, वो ये भूल जाते हैं कि 1971 में तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी जी ने दक्षिण एशिया के राजनीतिक मानचित्र को बदल दिया था।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *