BJP ने किरण खेर का टिकट काट संजय टंडन को बनाया चंडीगढ़ सीट पर उम्मीदवार

केंद्र प्रशासित चंडीगढ़ में लोकसभा चुनाव के लिए BJP ने अपने टिकट का ऐलान कर दिया है। चंडीगढ़ से दो बार लगातार चुनाव जीत रहीं किरण खेर का टिकट काट दिया गया है। इस बार BJP ने संजय टंडन को पार्टी से टिकट दिया है।

जानें कौन हैं संजय टंडन जिनकी वजह से कटा किरण खेर का पत्ता ?

BJP ने चंडीगढ़ सीट से इस बार किरण खेर का टिकट काट कर संजय टंडन को उम्मीदवार बनाया है। संजय टंडन चंडीगढ़ की राजनीति के वरिष्ठ नेता है वह लंबे समय तक चंडीगढ़ BJP के प्रदेश अध्यक्ष भी रहे है। संजय टंडन जाने माने राजनीतिज्ञ स्व. बलराम दास टंडन के बेटे हैं।

मौजूदा समय में संजय टंडन हिमाचल प्रदेश के सह प्रभारी की भूमिका भी निभा रहे हैं। इसके अलावा उनका लोगों से पर्सनल कनेक्ट भी उनको उम्मीदवार बनाने में काफी मददगार रहा है। संजय टंडन पहली बार लोकसभा का चुनाव लड़ेंगे। संजय टंडन ने टिकट मिलने पर पार्टी का आभार जताया है।

Read Also: फारूक अब्दुल्ला ने श्रीनगर में ईद-उल-फितर के मौके पर नमाज अदा कर… कही ये बात

संजय टंडन चंडीगढ़ में प्रत्याशी बनने के लिए पिछले दो चुनाव से टिकट मांग रहे थे। इससे पहले के चुनाव में भी उनके नाम की चर्चा थी। साल 2014 के चुनाव में संजय टंडन के साथ पूर्व सांसद सतपाल जैन भी दावेदार थे टकराव को देखते हुए ही अभिनेत्री किरण खेर को मौका मिला था। इसके बाद 2019 के चुनाव में भी संजय टंडन टिकट के दावेदार थे। लेकिन सांसद किरण खेर को दोबारा टिकट मिल गया था।

संजय टंडन चार्टर्ड अकाउंटेंट भी हैं। वह साल 1986 में चार्टर्ड अकाउंटेंट बने और एस.टंडन एंड एसोसिएट्स के नाम से अपनी प्रैक्टिस शुरू की।संजय न केवल एक राजनीतिज्ञ हैं बल्कि एक लेखक भी हैं। उन्होंने अपनी पत्नी प्रिया एस. टंडन के साथ सात पुस्तकों का सह-लेखन किया है। संजय टंडन मौजूदा समय में नेशनल एग्जक्यूटिव के सदस्य और यूटी क्रिकेट एसोशिएसन के प्रेसिडेंट भी हैं।

Read Also: लोकसभा चुनाव के लिए BJP ने जारी की उम्मीदवारों की एक और लिस्ट, जानें किसे कहां से मिला टिकट ?

जानकारी के मुताबिक, किरण खेर पहले ही चुनाव लड़ने से इंकार कर रही थी। हालांकि बीमारी और साथ ही चंडीगढ़ शहर में उनकी गैरमौजूदगी टिकट ना मिलने का कारण माना जा रहा है। टिकट मिलने के बाद संजय टंडन ने कहा कि किरण खेर ने अच्छा काम किया है और अब बाहरी और लोकल का मुद्दा भी खत्म हो गया है। BJP से संजय टंडन को टिकट मिलने के बाद किरण खेर ने भी उन्हें बधाई दी है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *