फारूक अब्दुल्ला ने श्रीनगर में ईद-उल-फितर के मौके पर नमाज अदा कर… कही ये बात

Eid-ul-Fitr

Eid-ul-Fitr: जम्मू कश्मीर नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फारूक (Farooq Abdullah) अब्दुल्ला और उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला ने बुधवार को श्रीनगर में ईद-उल-फितर के मौके पर नमाज अदा की।फारूक अब्दुल्ला ने ईद की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि अल्लाह मुसलमानों पर दया करे। हमारे देश और फिलिस्तीन में मुसलमान मुश्किल वक्त से गुजर रहे हैं। मेरी दुआ है कि हमारे देश में शांति हो, सभी धार्मिक समाज सद्भाव और दोस्ती के साथ रह सकें। एक दूसरे के धर्म का सम्मान करें।

Read also-दुर्ग हादसे में मृतक के परिजनों को 10 लाख मुवाजा और मिलेगी नौकरी -CM विष्णुदेव साय

फारुक अब्दुल्ला ने ईद पर दिया …ये संदेश

फारूक अब्दुल्ला बोलते है कि अल्लाह मुसलमानों पर रहम करे, मुसलमान हर जगह तजज्जुब में हैं, मुश्किल हालात से गुजर रहे हैं। वो अपना वतन हो या फिलिस्तीन हो, अफसोस तो मुझे इस बात पर आता है कि मुसलमान हुकूमतें खामोश हैं। जहां पर कि फिलिस्तीन में कत्ल-ओ-गारत हो रही है। लोगों को शहीद किया जा रहा है। अल्लाह करे कि उनमें अक्ल आए और वे जागें। ये इंसानियत का कत्ल किया जा रहा है।

Read also-अरविंद केजरीवाल को झटके पर झटका,मंत्री राजकुमार आनंद ने.. दिया इस्तीफा

फारूक अब्दुल्ला ने कहा कि हम लोग फिलिस्तीन के लोगों के साथ हैं और अल्लाह से यही दुआ करते हैं आज कि उनको इस मुसीबत से निकालें।और हमारा वतन भी आबाद रहे। इसमें जो कौमें रहती हैं वो भाईचारे से रहें। दोस्ती और हमदर्दी में रहें एक दूसरे को पहचानें और एक दूसरे के दीन को इज्जत करें यही हमारी सबसे बड़ी दुआ है।”

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *