Paris Olympics :पीवी सिंधु जीतीं,लक्ष्य सेन, किदमाबी श्रीकांत शुरुआती दौर में हारे

Malaysia Masters 2024

Paris Olympics- जांबाज एचएस प्रणय ने चीन के लू गुआंग ज़ू पर तीन गेम की शानदार जीत हासिल की। इसके साथ ही प्रणय और डबल ओलंपिक पदक (Paris Olympics ) विजेता पीवी सिंधु बुधवार को निंगबो में बैडमिंटन एशिया चैंपियनशिप के दूसरे दौर में पहुंच गए।दुनिया के 9वें नंबर के खिलाड़ी प्रणय ने जानदार खेल दिखाया और 90 मिनट तक खेलते हुए 16वें नंबर के लू पर 17-21, 23-21, 23-21 से जीत हासिल की।

अब दूसरे दौर में प्रणय का मुकाबला चीनी ताइपे के लिन चुन-यी से होगा।यह प्रणय और लू के बीच चौथी भिड़ंत थी, जिसमें अब से पहले के तीनों मुकाबलों में लू का दबदबा रहा।पेरिस ओलंपिक से पहले फॉर्म हासिल करने को बेताब सिंधु ने दुनिया की 33वें नंबर की खिलाड़ी मलेशियाई गोह जिन वेई को शुरुआती दौर के मुश्किल मैच में 18-21, 21-14, 21-19 से हराया, मगर उनके लिए ये जीत आसान नहीं रही।

Read also- Sanju Samson Fined 12 lakh: राजस्थान रॉयल्स के कप्तान सैमसन पर लगा 12 लाख का जुर्माना

सिंधु पिछली बार सुदीरमन कप में जिन वेई से हार गई थीं, लेकिन वेई के खिलाफ उनका कुल 4-1 का रिकॉर्ड है। सिंधु का अगला मुकाबला चीन की हान यू से है, जिनके खिलाफ इनका रिकॉर्ड 5-0 का है।इस सब के बीच किदांबी श्रीकांत को शुरुआती दौर में इंडोनेशिया के एंथोनी गिंटिंग के खिलाफ 14-21, 13-21 से हार का सामना करना पड़ा।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *