JP Nadda In MP- PM मोदी ने कांग्रेस की वोट बैंक की राजनीति को खत्म किया- जे. पी. नड्डा

 BJP chief Nadda

JP Nadda In MP- मध्य प्रदेश के सीधी में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे. पी. नड्डा (JP Nadda In MP) ने शुक्रवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले 10 सालों में भारतीय राजनीति की परिभाषा बदल दी है।उन्होंने कहा कि पीएम मोदी की वजह से देश की राजनीति अब विकास और रिपोर्ट कार्ड के इर्द-गिर्द घूमती है। प्रधानमंत्री ने कांग्रेस की बांटो और राज करो वाली वोट बैंक की राजनीति को खत्म कर दिया है

उन्होंने कहा कि पहले, राजनीति बांटो और राज करो की थी। कांग्रेस ने लंबे समय तक भाई को भाई के खिलाफ खड़ा किया। वर्ग, समुदाय के आधार पर विभाजन पैदा किया गया। उन्होंने वोट बैंक की राजनीति की। उन्होंने सभी के वोट लिए, लेकिन सरकारें बनाईं एक खास जाति, समुदाय, वर्ग की। लेकिन पीएम मोदी ने पिछले 10 सालों में भारतीय राजनीति की परिभाषा बदल दी।

Read also- NIA ने किया…सनसनीखेज खुलासा -रामेश्वरम कैफे ब्लास्ट में दो आरोपी गिरफ्तार , मचा हडकंप

अब वो लोगों को गुमराह नहीं कर सकते, वो वर्ग और जाति के आधार पर विभाजन नहीं कर सकते। अब राजनीति विकास और रिपोर्ट कार्ड के बारे में है।”मध्य प्रदेश के सीधी में 19 अप्रैल को लोकसभा चुनाव के लिए वोट डाले जाएंगे।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *