NIA ने किया…सनसनीखेज खुलासा -रामेश्वरम कैफे ब्लास्ट में दो आरोपी गिरफ्तार , मचा हडकंप

Bengaluru Rameshwaram Cafe Blast

Bengaluru Rameshwaram Cafe Blast:एनआईए (NIA) ने बेंगलुरू के रामेश्वरम कैफे (Rameshwaram Cafe) में हुए विस्फोट मामले में मुख्य साजिशकर्ता समेत दो आरोपी को शुक्रवार को गिरफ्तार किया। अधिकारियों ने ये जानकारी दी।उन्होंने कहा कि आरोपी मुसव्विर हुसैन शाजिब (Musawvir Hussain Shajib) और ए. मथीन अहमद ताहा (A. Matheen Ahmed Taha) का कोलकाता के पास एक ठिकाने में मौजूद होने का पता चला जिसके बाद एनआईए (NIA) की टीम ने उन्हें पकड़ लिया।

Read also-Madhya Pradesh: पूर्व विधायक पारुल साहू बीजेपी में शामिल

अधिकारियों ने कहा कि शाजिब ने कैफे में विस्फोटक रखा था और ताहा विस्फोट की योजना बनाने और उसे अंजाम देने का मुख्य साजिशकर्ता है।एक अधिकारी ने कहा, “12 अप्रैल 2024 की सुबह एनआईए ((NIA) ने कोलकाता के पास आरोपियों का पता लगाने में सफलता हासिल की। आरोपी वहां पहचान बदल कर रह रहे थे।”अधिकारी ने बताया कि एनआईए, केंद्रीय खुफिया एजेंसियों और पश्चिम बंगाल, तेलंगाना, कर्नाटक और केरल की राज्य पुलिस एजेंसियों के बीच सहयोग की वजह से इस कार्रवाई को अंजाम दिया गया।

Read Also: Deer Mirage: गर्मियों में सड़कों पर क्यों दिखता है पानी? जानें क्या होता है आखों को भ्रम…

एजेंसी ने 29 मार्च को फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए सूचना देने पर 10 लाख रुपये के इनाम की घोषणा की थी।बेंगलुरू में ब्रुकफील्ड के आईटीपीएल रोड पर (ITPL Road, Brookfield, Bengaluru) मौजूद कैफे में एक मार्च को विस्फोट हुआ था और तीन मार्च को एनआईए ने इस मामले की जांच का जिम्मा संभाला था।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *