Chhattisgarh: बीजेपी का संकल्प पत्र ‘विकसित भारत’ का संकल्प पत्र है-अरुण साव

Chhattisgarh: BJP's resolution letter is the resolution letter of 'Developed India' - Arun Sao,

Chhattisgarh: लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Election 2024) के लिए बीजेपी (BJP) के घोषणापत्र को लेकर छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के उप-मुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि ये विकसित भारत का संकल्प पत्र है। उन्होंने कहा कि ये घोषणा पत्र आम लोगों के जीवन में बदलाव लाने के लिए लाया गया है।

Read Also: Tripura: चुनाव के बाद लेफ्ट, कांग्रेस शासन में हुई राजनैतिक हत्या के मामले फिर से खुलेंगे-माणिक साहा

अरुण साव ने पीटीआई वीडियो से कहा कि ये ‘सब का साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबके प्रयास’ का घोषणापत्र है। उन्होंने कहा कि इस घोषणापत्र के आधार पर देश की जनता पीएम मोदी को आशीर्वाद देगी और मोदी जी तीसरी बार प्रधानमंत्री बनेंगे। लोकसभा चुनाव 19 अप्रैल से सात चरणों में होंगे। वोटों की गिनती चार जून को होगी।

Read Also: Delhi: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से मिले आप सांसद संजय सिंह

छत्तीसगढ़ के उप-मुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का संकल्प पत्र ‘विकसित भारत’ का संकल्प पत्र है, ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास’ का संकल्प पत्रहै। भारतीय जनता पार्टी का संकल्प पत्र एक खुशहाल भारत, एक समृद्ध भारत, एक विकसित भारत के निर्माण के संकल्प पत्र है। आम लोगों के जीवन में परिवर्तन लाना, आम लोगों का जीवन सुलभ बने, देश की अर्थव्यवस्था मजबूत हो और लोगों का जीवन आसान हो इसको ध्यान में रख कर ये संकल्प पत्र लाया गया है। तो निश्चित रूप से इस संकल्प पत्र पर देश की जनता नरेंद्र मोदी जी को आशीर्वाद देगी और नरेंद्र मोदी तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री बन कर इस संकल्प को पूरा करेंगे।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *