पीएम मोदी ने काग्रेंस पर लगाया ये गंभीर आरोप गरमाई सियासत ! जानें क्या कुछ कहा ?

PM Modi on Congress:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मध्य प्रदेश के होशंगाबाद में रविवार को रैली को संबोधित किया।प्रधानमंत्री ने कहा, “कांग्रेस जैसी पार्टियों ने हमेशा बाबा साहब को अपमानित करने का ही काम किया है। बाबा साहब ने जो संविधान बनाया है उसके कारण ही आज गरीब मां का ये बेटा मोदी आपसे तीसरी बार सेवा का आशीर्वाद मांग रहा है।”

Read Also: Israel Defense Force: हम ईरान के ड्रोनों पर कड़ी निगरानी रख रहे हैं-एडमिरल डैनियल हगारी

प्रधानमंत्री मोदी बोलते है कि यहां से जो लहर उठी थी, वो लहर पूरे देश में फैल चुकी है।आज देश के कोने-कोने से एक ही आवाज आ रही है फिर एक बार, फिर एक बार, फिर एक बार 400 पार ।

Read also-Chhattisgarh: बीजेपी का संकल्प पत्र ‘विकसित भारत’ का संकल्प पत्र है-अरुण साव

जो सम्मान कांग्रेस पार्टी ने  बाबा साहेब को कभी नहीं दिया, वो सम्मान करने का सौभाग्य हमें मिला है और कांग्रेस जैसी पार्टियों ने हमेशा बाबा साहब को अपमानित करने का ही काम किया है।

बाबा साहब ने जो संविधान बनाया है उसके कारण ही आज गरीब मां का ये बेटा मोदी आपसे तीसरी बार सेवा का आशीर्वाद मांग रहा है। ये बाबा साहब का संविधान है जिसके कारण आज देश की राष्ट्रपति एक आदिवासी परिवार की बेटी हैं।

Read Also: Tripura: चुनाव के बाद लेफ्ट, कांग्रेस शासन में हुई राजनैतिक हत्या के मामले फिर से खुलेंगे-माणिक साहा

जिस समाज को सबसे अंत में पूछा गया, जिसको वंचित रखा गया, उस समाज की बेटी आज देश की राष्ट्रपति के रूप में पहली नागरिक हैं। अब कांग्रेस का शाही परिवार धमकी दे रहा है मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बना, तो देश में आग लग जाएगी। ये 14 में भी बोलते थे। कभी आग लगी क्या? ये 19 में भी बोलते थे। कभी आग लगी क्या? ये राम मंदिर के लिए भी बोलते थे। कभी आग लगी क्या? ये 370 के लिए भी बोलते थे। आग लगी क्या?

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *