भाजपा संविधान को खत्म करना चाहती है -कांग्रेस उम्मीदवार उदित राज ने क्यों कही ये बात ?

Udit Raj on BJP
Udit Raj on BJP:उत्तर-पश्चिम दिल्ली से कांग्रेस के लोकसभा उम्मीदवार उदित राज ने हाल ही में जारी घोषणापत्र को लेकर बीजेपी पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि पार्टी ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ की अपनी योजना के जरिए संविधान को खत्म करना चाहती है।

रविवार को जारी घोषणापत्र में “एक राष्ट्र, एक चुनाव” पहल को लागू करने, आम मतदाता सूची तैयार करने, ट्रेन यात्रा के लिए प्रतीक्षा सूची को खत्म करने, 5 जी नेटवर्क का विस्तार करने और दुनिया भर में रामायण त्योहारों का आयोजन करने की बात कही गई है।उदित राज ने कहा कि ये बिल्कुल साफ है कि बीजेपी अपने घोषणापत्र में ‘एक देश, एक चुनाव’ की बात करके ये जता रही है कि वो संविधान को खत्म करना चाहती है।

Read Also: Tamil Nadu: राहुल गांधी के हेलिकॉप्टर की ली गई तलाशी, जांच के बाद राहुल हुए केरल के लिए रवाना

उन्होंने आगे कहा कि बीजेपी के घोषणापत्र में महंगाई, बढ़ती बेरोजगारी, अरुणाचल प्रदेश और लेह लद्दाख में चीन की घुसपैठ का कोई जिक्र नहीं है।उदित राज ने कहा, “किसानों के एमएसपी के बारे में कुछ नहीं बोला गया हैं, 700 से ज्यादा किसान शहीद हो गए उसके बाद में भी एमएसपी के बारे में कुछ नहीं बोला,चीन के बारे में कुछ नहीं बोला है जबकि अरुणाचल में चीन घुसा हैं, लेह लद्दाख में है, ये हम नहीं कह रहे हैं, बीजेपी के बड़े नेता सुब्रमण्यम स्वामी कहते हैं, और अरुणाचल प्रदेश से बीजेपी के जो नेता हैं टेपर दरांग कोई एमपी है उन्होंने कहा चाइना ने हमारा जमीन कब्जा कर लिया हैं।”

Read Also: UK: डेलावेयर सीनेटरों ने पहली बार बैसाखी मनाने के लिए बनाई भांगड़ा टीम

उदित राज, उत्तर पश्चिम दिल्ली से कांग्रेस उम्मीदवार

“इसमें एक संकल्प तो साफ दिखता है कि एक राष्ट्र, एक चुनाव का मतलब कि संविधान खत्म करने की बात परोक्ष स्वरुप से करी गई है और भारतीय जनता पार्टी के बड़े बड़े नेता कहते ही रहते हैैं कि मेजोरिटी राज्यसभा और लोकसभा में चाहिए, संविधान खत्म करने चले हैं, तो आज परोक्ष स्वरुप से वो बात भारतीय जनता पार्टी के घोषणा पत्र में आ गई बात, दूसरी बात है कि मंहगाई के ऊपर कुछ भी नहीं किया, अच्छा युवा करोड़ो रोजगार, बेरोजगार हैं उन युवाओं के लिए कुछ भी नहीं दिया गया, ये कैसा घोषणा पत्र है भाई,

“किसानों के एमएसपी के बारे में कुछ नहीं बोला गया हैं, 700 से ज्यादा किसान शहीद हो गए उसके बाद में भी एमएसपी के बारे में कुछ नहीं बोला,चीन के बारे में कुछ नहीं बोला है जबकि अरुणाचल में चीन घुसा हैं, लेह लद्दाख में है, ये हम नहीं कह रहे हैं, बीजेपी के बड़े नेता सुब्रमण्यम स्वामी कहते हैं, और अरुणाचल प्रदेश से बीजेपी के जो नेता हैं टेपर दरांग कोई एमपी है उन्होंने कहा चाइना ने हमारा जमीन कब्जा कर लिया हैं।”

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *