Sangrur Jail Clash- जेल में भिड़े कैदी, दो की मौत, कई घायल

sangroor-general,Punjab News, Sagrur jail news, Punjab Latest News, Punjab News,Punjab news

Sangrur Jail Clash- पंजाब की संगरूर जेल में खूनी झड़प का मामला सामने आया है। जेल के अंदर बंद 4 कैदी आपस में भिड़ गए और एक दूसरे पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। इलाज के दौरान दो कैदियों की मौत हो गई है, जबकि दो गंभीर रूप से घायल हैSangrur Jail Clash

आपको बता दे कि संगरूर जेल में बंद 4 कैदियों के बीच झड़प की सूचना जैसे ही प्रशासनिक अधिकारियों को मिली, वह तुरंत मौके पर पहुंचे। इस दौरान चारों बुरी तरह से घायल थे। चारों को तुरंत सरकारी अस्पताल ले जाया गया। यहां दो की मौत हो गई। जबकि दो का इलाज प्राइवेट अस्पताल में चल रहा है।पुलिस के मुताबिक घटना के पीछे के कारणों को पता लगाने की कोशिश की जा रही है। इस घटना की तह तक जाने की कोशिश कर रही हैं.

Read also- Sugar: हार्ट पेशेंट हो जाएं सावधान, मीठा खाना ले सकता है उनकी जान

संगरूर के सरकारी अस्पताल के डॉक्टर ने बताया कि जिला जेल से चार मरीजों (कैदियों) को अस्पताल लाया गया था, जिनमें से दो को मृत लाया गया था। दो गंभीर रूप से घायलों को पटियाला रेफर किया गया है। हर्ष और धर्मेंद्र को मृत लाया गया जबकि गगनदीप सिंह और मोहम्मद सहवाज़ घायल हैं।उन्होंने बताया कि गगनदीप सिंह और सहवाज की पीठ, सिर, हाथ और कान पर किसी नुकीली चीज से हमला किया गया।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *