IPL 2024: रोमांचक मुकाबले में 1 रन से जीता केकेआर – ये बने रिकॉर्ड्स

KKR vs RCB

KKR vs RCB :कोलकाता नाइट राइडर्स ने 21 अप्रैल को आईपीएल में अपना पांचवी जीत हासिल कर है. रोमांचक मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 1 रन से हराया. आरसीबी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।

आईपीएल 2024 में अंक तालिका में सबसे निचले पायदान पर मौजूद बेंगलुरु को एक और हार का सामना करना पड़ा है। कोलकाता के ईडन गार्डंस में खेले गए मैच में कोलकाता ने बेंगलुरु को एक रन से हराया दिया। कोलकाता ने इस सीजन में दूसरी बार बेंगलुरु को हराया है।कोलकाता नाइट राइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रविवार को आईपीएल का 36वां मैच खेला गया। इस सीरीज में दूसरी बार दोनों टीमें आमने-सामने थीं।

Read also-Chhattisgarh News: इलेक्शन ड्यूटी पर जा रही बस हादसे का शिकार; 10 जवान घायल

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया।कोलकाता ने पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में छह विकेट के नुकसान पर 222 रन बनाए और बेंगलुरु को जीत के लिए 223 रन का टारगेट दिया।कोलकाता के कप्तान श्रेयस अय्यर ने सबसे ज्यादा 36 बॉल पर 50 रन बनाए। उनके अलावा फिल सॉल्ट ने 48 रन की पारी खेली। आंद्रे रसेल ने 27 रन बनाए। रिंकू सिंह और रमनदीप सिंह ने 24-24 रन का योगदान दिया।

Read Also: Madhya Pradesh: बैतूल सीट पर बेरोजगारी और बेहतर स्वास्थ्य सेवा अहम मुद्दे

बेंगलुरु की तरफ से यश दयाल और कैमरन ग्रीन ने दो-दो विकेट झटके। मोहम्मद सिराज और लॉकी फर्ग्यूसन को एक-एक विकेट मिला।जवाब में बेंगलुरु की पूरी टीम 221 रन ही बना सकी। बेंगलुरु की तरफ से सबसे ज्यादा विल जैक्स 55 और रजत पाटीदार 23 गेंदों पर 52 रन बनाए।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *