Ayodhya: प्राचीन हनुमानगढ़ी मंदिर में उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब

Ayodhya: Crowd of devotees gathered in the ancient Hanuman Garhi temple

Ayodhya: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के अयोध्या (Ayodhya)में प्राचीन हनुमान गढ़ी मंदिर में मंगलवार को हनुमान जयंती के मौके पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। श्रद्धालु बजरंगबली का आर्शीवाद के लिए घंटों से लंबी कतारों में लगे हुए हैं। देशभर में हनुमान जन्मोत्सव मनाया जा रहा है। हनुमान मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ लगी हुई है और हनुमान जी की विशेष पूजा-अर्चना की जा रही है।

Read Also: Depression: डिप्रेशन में पड़ा इंसान क्यों कर लेता है आत्महत्या? जानें वजह

श्रद्धालु मंदिर में दर्शन के लिए किए गए इंतजामों से खुश दिख रहे हैं। कई श्रद्धालुओं का कहना है कि पहले और अब की व्यवस्था में बड़ा अंतर दिख रहा है। उनके मुताबिक पहले भीड़-भाड़ और अव्यवस्था दिखी लेकिन शहर में विकास होने के बाद इंतजाम भी सुधरे हैं। हर साल चैत्र शुक्ल की पूर्णिमा तिथि को हनुमान जयंती मनाई जाती है।

Read Also: UP: कन्नौज में बस और ट्रक की टक्कर में चार लोगों की मौत, 34 लोग घायल

अयोध्या के प्राचीन हनुमान मंदिर में पहुंचे श्रद्धालुओं का कहना है कि हमें यहां आकर बहुत अच्छा लग रहा है। यहां बहुत बदलाव हुआ है, विकास हुआ है। पहले यहां आने पर कन्जेस्टेड फील होता था और अब पूरा डेवलपमेंट हो गया तो काफी बहुत अच्छा हुआ। यहां आना बहुत ही सौभाग्य की बात है। हमारा 500 साल का इंतजार खत्म हुआ है। मन बहुत गद्द-गद्द हो रहा है। बहुत अच्छा लग रहा है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *