Delhi: मेयर चुनावों को लेकर आप पार्टी ने किया बीजेपी के खिलाफ प्रदर्शन

MCD Mayor Elections

Delhi: दिल्ली (Delhi) नगर निगम के महापौर और उप-महापौर पदों पर चुनाव स्थगित करने के मुद्दे पर आम आदमी पार्टी ने शनिवार को दिल्ली के उप-राज्यपाल वी. के.सक्सेना और बीजेपी के खिलाफ प्रदर्शन किया। विरोध मार्च बीजेपी कार्यालय की ओर जा रहा था, जिसे पुलिस ने बीच में ही रोक दिया।

Read Also: Nainital: जंगल में लगी आग के कारण बीमार हो रहे लोग, सांस लेने में हो रही है दिक्कत

बता दें, 26 अप्रैल को होने वाला मतदान पीठासीन अधिकारी की नियुक्ति न होने की वजह से स्थगित कर दिया गया। गुरुवार को जारी आधिकारिक आदेश में ये जानकारी दी गई थी। उप-राज्यपाल वी. के. सक्सेना की तरफ से लेटर जारी करने के बाद नगर निगम ने मेयर चुनाव स्थगित कर दिया है। लेटर में कहा गया था कि वे मुख्यमंत्री से इनपुट ना मिलने की वजह से पीठासीन अधिकारी की नियुक्ति के लिए प्रशासक के रूप में अपनी शक्ति का इस्तेमाल करना ठीक नहीं समझते हैं। आम आदमी पार्टी (एएपी) ने एमसीडी के मेयर पद के लिए महेश खिची और डिप्टी मेयर पद के लिए रविंदर भारद्वाज को मैदान में उतारा था।

Read Also: Thyroid: थायरॉइड से क्यों बढ़ने लगता है मोटापा? जानें इसके लक्षण और कारण…

आप कार्यकर्ता ने कहा कि बीजेपी की साजिश है कि वो एक दलित नेता को मेयर नहीं बनने देना चाहती है। इसलिए उन्होंने 26 अप्रैल को जो दिल्ली में मेयर के चुनाव नहीं होने थे उसको स्थगित करा दिया। एलजी की तानाशाही के कारण, जबकि इलेक्शन कमीशन ने भी इस चीज के लिए हां कर दी थी कि चुनाव होंगे।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *