ऑटो चालक ने रिक्शा को मोबाइल गार्डन में बदल दिया …वायरल हुए गणेश नानेकर

Viral Video

Viral Video:महाराष्ट्र में पुणे के पिंपरी-चिंचवड़ में ऑटो चलाने वाले गणेश नानेकर ने अपनी गाड़ी में कई तरह के पौधे लगाए हैं। उन्होंने अपने ऑटो को मोबाइल गार्डन में बदल दिया है।गणेश ने कहा कि उन्हें और उनकी पत्नी को पौधे काफी पसंद हैं। ऑटो में पौधे लगाने की उनकी नायाब पहल की मुसाफिर जमकर तारीफ करते हैं।गणेश 18 साल से ऑटो चला रहे हैं। उन्होंने कहा कि पौधे न सिर्फ ऑटो की खूबसूरती बढ़ाते हैं, बल्कि मुसाफिरों को भी गर्मी से बचाते हैं।गणेश को उम्मीद है कि मोबाइल गार्डन के जरिए वे पौधों की अहमियत के बारे में जागरूकता फैलाएंगे और लोगों को ज्यादा-से-ज्यादा पौधे लगाने की प्रेरणा देंगे।

Read also-सीएम ममता बनर्जी ने क्यों कहा संदेशखाली में बरामद हथियार कहां से आए कोई सबूत नहीं है ?

गणेश बोलते है कि मुझे और मेरी पत्नी दोनों को पौधे उगाना पसंद है। उसने कुछ अनोखा करने के बारे में सोचा। इसलिए हमने ऑटो में पौधे लगाने का फैसला किया। लोगों ने भी इस पहल का स्वागत किया। वे कहते हैं कि मेरे ऑटो में उन्हें ठंडक महसूस होती है। मुझे लोगों से अच्छी प्रतिक्रिया मिली।”

लोगों को खुशी होती है। उन्हें लगता है कि वे किसी बगीचे में बैठे हैं। मनी प्लांट इतना बड़ा हो गया है कि लोगों को सिर्फ हरियाली दिखाई देती है। उन्हें लगता है कि वे ऑटो में नहीं, कहीं और बैठे हैं। मैं 18 साल से ऑटो चला रहा हूं। मैं इस पहल के जरिये ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाने का संदेश देना चाहता हूं।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *