कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने क्यों कहा BJP -RSS संविधान को खत्म करना चाहते हैं ? जानें

Himachal Pradesh

Rahul Gandhi on Chhattisgarh:कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोमवार को कहा कि ये लोकसभा का चुनाव कोई सामान्य चुनाव नहीं है, बल्कि संविधान की रक्षा के लिए है।उन्होंने कहा कि बीजेपी और आरएसएस के लोग इसे खत्म करना और बदलना चाहते हैं।छत्तीसगढ़ के बिलासपुर की चुनावी रैली में राहुल ने ये बातें कहीं।राहुल गांधी ने जोर देकर कहा कि दलित, आदिवासी, पिछड़े वर्ग और अल्पसंख्यक संविधान की रक्षा के लिए एक साथ लड़ेंगे।राज्य में तीसरे चरण में सात मई को बिलासपुर में मतदान होगा।कांग्रेस ने इस सीट से देवेंद्र सिंह यादव को मैदान में उतारा है।

Read also-मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इंडिया गठबंधन पर की ये टिप्पणी ! गरमाई सियासत

राहुल गांधी ने संविधान पर कही ये बात
इस बार का लोकसभा चुनाव संविधान का चुनाव है, संविधान को बचाने का चुनाव है। ये जो हमारा संविधान है इसको प्रधानमंत्री जी, बीजेपी के नेता, आरएसएस के लोग खत्म करना चाहते हैं। बदलना चाहते हैं। एक तरफ वो संविधान को खत्म करने में लगे हैं, दूसरी तरफ कांग्रेस पार्टी इसको बचाने की कोशिश कर रही है।”

“देश के दलित, आदिवासी, पिछड़े, गरीब जनरल कास्ट के लोग, मायनॉरिटी के लोग मिलकर इस किताब का इस संविधान का रक्षा करने जा रहे हैं। इसको कोई रद्द नहीं कर सकता। इसको कोई खत्म नहीं कर सकता। कोई शक्ति नहीं पैदा हुई है दुनिया में भारत छोड़ो नरेंद्र मोदी छोड़ो दुनिया में कोई शक्ति नहीं है जो इसको रद्द कर सके। इसको फाड़ कर फेंक सके।”

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *