मुंबई-1000 करोड़ रुपए की ड्रग्स जब्त, 2 गिरफ्तार

मुंबई में ड्रग्स की एक बड़ी खेप पकड़ी गई है। खबर के अनुसार, अंतरराष्ट्रीय बाज़ार में इस 191 किलोग्राम हेरोइन की कीमत एक हज़ार करोड़ रुपए है।

अधिकारियों ने बताया कि नवी मुंबई स्थित नवा सेवा पोर्ट पर पकड़ी गई हेरोइन की ये खेप अफगानिस्तान से पाकिस्तान होते हुए समुद्र के रास्ते मुंबई के पोर्ट पर पहुंची थी।

डायरेक्टोरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलीजेंस और कस्टम विभाग ने जॉइंट ऑपरेशन में ये खेप जब्त की है। अब तक इस सिलसिले में 2 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, तस्करों ने ड्रग्स को प्लास्टिक के पाइप में छुपाकर रखा था। इस पाइप पर इस तरह से पेंट किया गया था कि ये बांस के टुकड़े दिख रहे थे। तस्करों ने इसे आयुर्वेदिक दवा बताया।

Also Read राहुल गांधी से सचिन पायलट ने मांगा मिलने का समय

इस मामले में ड्रग्स के इंपोर्ट के डटक्यूमेंट्स तैयार करने वाले दो कस्टम हाउस के एजेंट को गिरफ्तार किया गया है। इसके अलावा इस मामले में कुछ और लोगों की गिरफ्तारी की बात भी की जा रही है।

रिपोर्ट के मुताबिक, दिल्ली के एक फाइनेंसर को भी गिरफ्तार किया गया है। इसे मुंबई लाने की तैयारी चल रही है। राजस्व विभाग ने बताया कि इस मामले में गिरफ्तार 2 लोगों को मुंबई की एक अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। ये सारे ड्रग्स कई कंटेनर में छिपाकर लाए गए थे। कंटेनर के मालिक से भी पूछताछ की जा रही है।

Also Read डीयू के पास तेज रफ्तार कार ने मारी पीसीआर में टक्‍कर, एक पुलिसकर्मी की मौत

आपको बता दें, पिछले दिनों एनआईए ने गुजरात के समुद्री मार्ग से करीब 500 करोड़ रुपए की हेरोइन की कथित तस्करी के सिलसिले में पाकिस्तान और दुबई से संचालित एक अंतरराष्ट्रीय नार्को-टेरर गिरोह के आठ लोगों के खिलाफ शुक्रवार को आरोप दर्ज किए।

आरोप पत्र में कहा कि उसकी जांच में सामने आया है कि पाकिस्तान से उक्त गिरोह द्वारा गुजरात में समुद्री रास्ते से तीन खेप में हेरोइन लाई गई। डीआरआई के अधिकारी ने बताया कि नवी मुंबई के शिवा पोर्ट में कस्टम विभाग के साथ किए गए साझा ऑपरेशन में 1 हजार करोड़ रुपए की ड्रग्स बरामद की गई है।

इस अवैध सामग्री को पाइप्स के अंदर छिपाकर अफगानिस्तान के जरिए लाया जा रहा था, अधिकारी ने बताया कि आरोपियों को 14 दिनों की पुलिस हिरासत में भेजा गया है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter  and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *