झारखंड के पूर्व सीएम हेमंत सोरेन एक दिन के पैरोल पर अपने पुश्तैनी घर पहुंचे

Hemnat Soren

Hemant Soren Came Out Of Jail: जेल में बंद झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सोमवार को एक दिन की पैरोल पर बाहर आए। उन्हें झारखंड के रामगढ़ जिले में अपने पुश्तैनी घर जाते देखा गया। हेमंत सोरेन का पैतृक घर रामगढ़ के नेमरा इलाके में रहता है। इस दौरान जेएमएम सुप्रीमो शिबू सोरेन समेत पार्टी के कई नेता और हेमंत सोरेन के परिवार के सदस्य उनके पैतृक घर पर मौजूद रहे।हेमंत सोरेन को अपने चाचा राजा राम सोरेन के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए एक दिन की पैरोल दी गई थी।

हेमंत ने अपने पैतृक घर पर अंतिम संस्कार समारोह के दौरान मौजूद विधायकों और पार्टी नेताओं से बातचीत की।सोरेन को ईडी ने 31 जनवरी को गिरफ्तार किया था। वो फिलहाल न्यायिक हिरासत में रांची की बिरसा मुंडा सेंट्रल जेल में बंद हैं। उन्हें ईडी की 13 दिन की हिरासत के बाद 15 फरवरी को जेल भेज दिया गया था

Read also-कॉर्पोरल विक्की पहाड़े का पार्थिव देह पहुंची छिंदवाड़ा, शहीद की अंतिम विदाई में छिंदवाड़ा पहुंचे मोहन यादव

पैतृक आवास में  पहुंचने पर  हेमंत सोरेन की कुछ तस्वीरें उनकी पत्नी कल्पना सोरेन ने सोशल मीडिया पर पोस्ट की हैं,वायरल पोस्ट में आप देख सकते है कि हेमंत सोरेन अपने माता-पिता के साथ-साथ परिवार के अन्य सदस्यों से भी मिल रहे हैं. पिता शिबू सोरेन से आशीर्वाद लेते  दिखाई दे रहे है ।  हेमंत सोरेन की तस्वीर में बढ़ी हुई दाढ़ी दिखा रही है, जो कहीं न कहीं इस बात का संकेत दे रही है कि वे अपने पिता के नक्शेकदम पर चल रहे हैं।

Read Also: UP: CM ने साधा विपक्ष पर निशाना, कहा जो राम का विरोधी है वो राष्ट्र का भी विरोधी है

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *