कैप्‍टन सरकार 12 अगस्‍त से बांटेगी फ्री में स्मार्टफोन

पंजाब की कांग्रेस सरकार ने सोमवार घोषणा की है कि वह बुधवार यानि कि 12 अगस्‍त से पूरे राज्‍य में छात्रों को फ्री में स्मार्टफोन बांटना शुरू कर देगी।

बड़े समारोहों से बचने के लिए, वितरण योजना की शुरूआत चंडीगढ़ और पंजाब में 26 विभिन्न स्थानों पर आयोजित की जाएगी।

इस दिन पंजाब में सभी जिला मुख्यालय और कुछ प्रमुख शहर कवर किए जाएंगे।

एक सरकारी बयान में कहा गया है कि “स्मार्टफ़ोन सौंपने के लिए उस शहर / जिले में पढ़ने वाले 15 से ज्‍यादा छात्रों को प्रत्येक स्थान पर आमंत्रित नहीं किया जाएगा।”

राज्य सरकार ने पहले ही पूरे राज्य भर के सरकारी स्कूलों के 12 वीं क्‍लास में पढ़ने वाले सभी लड़कों और लड़कियों को स्मार्टफोन देने की घोषणा की थी।

मुख्यमंत्री कैप्‍टन अमरिंदर सिंह ने कहा कि सरकार ने योजना शुरू करने के लिए ‘जन्माष्टमी’ के शुभ अवसर को चुना है। इसके साथ ही सीएम कैप्‍टन अमरिंदर सिंह ने कहा कि संयोग से 12 अगस्त अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस भी है।

सीएम कैप्‍टन अमरिंदर सिंह ने कहा कि राज्य सरकार लोगों को स्मार्टफोन मुहैया कराकर अपना चुनाव के दौरान किया गया वादा पूरा करेगी, इन फोनों को जोड़ने से युवाओं को सूचनाओं के साथ-साथ स्कूली शिक्षा विभाग द्वारा पोस्ट की गई अन्य शिक्षण सामग्री हासिल करने में बेहद मदद मिलेगी ही साथ ही छात्रों को इंटरनेट के जरिये नए तरीकों से पढ़ाई और बेहतर करने में मदद मिलेगी।

राज्य सरकार को 50,000 स्मार्टफोन की पहली खेप पहले ही मिल चुकी है और बाकी स्‍मार्टफोन सरकार को जल्‍द मिल जाएंगे। गौरतलब है कि पहले चरण में लगभग 1.75 लाख फोन पूरे पंजाब में छात्रों को दिए जाएंगे।

2017 में सत्ता में आने से पहले, कांग्रेस ने राज्य में युवाओं को मुफ्त स्मार्टफोन देने का वादा किया था।

 

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter  and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *