सैम पित्रोदा के बयान से भारत में क्यों मचा बवाल ? -जानें

Smriti Irani on Pitroda Remarks

Smriti Irani on Pitroda Remarks :केंद्रीय मंत्री और बीजेपी उम्मीदवार स्मृति ईरानी ने बुधवार को नेता सैम पित्रोदा की कथित नस्लवादी टिप्पणी पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि वो (कांग्रेस) देशवासियों को इस आधार पर बांटने की कोशिश करती है कि कौन किस रंग का है और कौन किस इलाके का है।बताया जाता है कि पित्रोदा, जो इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष हैं ने कहा था कि “पूर्व के लोग चीनी जैसे दिखते हैं और दक्षिण के लोग अफ्रीकी जैसे दिखते हैं”।स्मृति ईरानी ने मीडिया कर्मियों से कहा कि कांग्रेस देशवासियों को इस आधार पर बांटने की कोशिश करती है।

Smriti Irani on Pitroda Remarks :

Read also-चुनावी फायदे के लिए पश्चिम बंगाल में सांप्रदायिक ध्रुवीकरण को बढ़ावा दिया जा रहा – अधीर रंजन

उन्होंने कांग्रेस पर हमेशा देश को धर्म और जाति के नाम पर बांटने का आरोप भी लगाया।एक पॉडकास्ट में पित्रोदा ने कहा, “हम 75 साल से बहुत खुशहाल माहौल में रहे हैं, जहां लोग यहां-वहां के कुछ झगड़ों को छोड़कर एक साथ रह सकते हैं। भारत में कई अलग अलग तरह के लोग रहते हैं। पूर्व में लोग चीनियों जैसे दिखते हैं, पश्चिम में लोग अरबों जैसे दिखते हैं, उत्तर में लोग शायद गोरे जैसे दिखते हैं और दक्षिण में लोग अफ्रीकियों जैसे दिखते हैं।”पित्रोदा ने कहा, “इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। हम सभी भाई-बहन हैं। हम अलग-अलग भाषाओं, अलग-अलग धर्मों, अलग-अलग रीति-रिवाजों, अलग-अलग भोजन का सम्मान करते हैं।”

सैम पित्रोदा के बयान के बाद से भारत की राजनीति में नेताओं की बयानबाजी तेज हो गई है। बीजेपी लगातार कांग्रेस पर तीखी टिप्पणी कर रही है।बीजेपी ने ईरानी को लगातार तीसरी बार अमेठी से मैदान में उतारा है। 2014 के लोकसभा चुनाव में वो राहुल गांधी से हार गईं, लेकिन 2019 में उन्होंने राहुल को हरा दिया था।कांग्रेस ने अमेठी से ईरानी के खिलाफ नेहरू-गांधी परिवार के करीबी किशोरी लाल शर्मा को मैदान में उतारा है।अमेठी में 20 मई को मतदान होना है।

 


सैम पित्रोदा ने दिया ये बयान

कांग्रेस नेता सैम पित्रोदा ने बुधवार को इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया।कांग्रेस सांसद जयराम रमेश ने एक्स पर घोषणा करते हुए कहा कि कांग्रेस प्रमुख ने उनके फैसले को स्वीकार कर लिया है।पित्रोदा के बयान पर तब राजनीति गर्मा गई जब उन्होंने कहा कि ”पूर्व के लोग चीनी जैसे दिखते हैं और दक्षिण के लोग अफ्रीका जैसे दिखते हैं”।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *