Crime News: हरियाणा में नवविवाहित जोड़े को गोलियों से भूना,आरोपियों की जांच में जुटी पुलिस

Haryana Crime News: हरियाणा से सोमवार की सुबह दिल दहला देने वाली खबर सामने आई बता दें कि प्रेमी जोड़े की गोली मारकर हत्या कर दी गई। दोनों ने कुछ दिन पहले ही शादी की थी। दोनों के शव हांसी के लाला हुकुम चंद जैन पार्क में पड़े हुए मिले। दोनों कपल सुबह पार्क में बैठे हुए थे।साढ़े 9 बजे बाइक पर आए 2 बदमाशों ने 7 राउंड फायरिंग की। जिसमें दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

Read also-18 वीं लोकसभा की शुरुआत आज से,पीएम मोदी समेत सभी नवनिर्वाचित सांसद लेंगे शपथ

आसपास के लोगों ने पुलिस को घटना की सूचना दी।इसके बाद टीम मौके पर पहुंची और आसपास का एरिया सील कर दिया।मृतकों की पहचान नारनौंद के बड़ाला गांव का रहने वाले तेजवीर और हांसी के सुल्तानपुर गांव की रहने वाली मीना के रूप में हुई है। दोनों ने 2 महीने पहले ही शादी की थी। तेजवीर नोएडा की एक कंपनी में नौकरी करता था।

हरियाणा के हिसार के हांसी की लाला हुकमचंद जैन पार्क में सुबह-सुबह चली गोलियां,1 महिला एक पुरुष को गोली लगी मौके पर मौत। महिला सुल्तानपुर गांव की रहना वाली हैं ओर लडका बड़ाला गांव का रहने वाला हैं। पार्क में 7 राउंड फायर किए गए।दोनो को गोलियां मारने के बाद 2 आरोपी बाईक पर सवार होकर भाग गए।फिलहाल पुलिस दोनों आरोपियों की तलाश में जुटी है।

Read also-जमानत पर हाई कोर्ट के खिलाफ केजरीवाल ने क्यों खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा ? जानें

घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी धीरज कुमार घटनास्थल पर पहुंचे।स्थिति का जायजा लिया।पुलिस ने प्रेमी युगल के बारे में जानकारी जुटाई।पुलिस की टीम इस मामले में जांच पड़ताल में लगी हुई है।वहीं,सीन ऑफ क्राइम की टीम भी मौके पर सबूत जुटाने में जुट गई है।बताया जा रहा है कि दोनों को सात से आठ गोली मारी गई ।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *