T20 : जीत के बाद भारतीय क्रिकेट टीम से PM मोदी ने की फोन पर बात, सभी खिलाड़ियों की जमकर तारीफ

T20 World Cup 2024:

Team India Champion T20 World Cup 2024: टी-20 वर्ल्डकप में टीम इंडिया की शानदार जीत पर पीएम मोदी ने टीम को बधाई दी. इसके बाद पीएम मोदी ने भारतीय क्रिकेट टीम को फोन कर बात की ।पीएम मोदी ने रोहित शर्मा को उनकी शानदार कप्तानी के लिए बधाई दी और उनके टी20 करियर की सराहना की।उन्होंने फाइनल में विराट कोहली की पारी के अलावा भारतीय क्रिकेट में उनके कंट्रीब्यूशन की भी तारीफ की।जीत के बाद दोनों महान खिलाड़ियों ने टी20 अंतरराष्ट्रीय से संन्यास लेने का ऐलान कर दिया है।

Read Also: Health: सावधान! बरसात में दही का सेवन हो सकता है खतरनाक, जानें इसका कारण…

पीएम मोदी ने की पांड्या और सूर्यकुमार यादव की तारीफ –पीएम मोदी ने हार्दिक पांड्या की उनके आखिरी ओवर और सूर्यकुमार यादव की डेविड मिलर को आउट करने के लिए बाउंड्री लाइन पर उनके शानदार कैच की भी तारीफ की।अधिकारियों ने बताया कि उन्होंने जसप्रीत बुमराह के कंट्रीब्यूशन की भी तारीफ की। प्रधानमंत्री ने भारतीय क्रिकेट में उनके कंट्रीब्यूशन के लिए कोच राहुल द्रविड़ का भी शुक्रिया अदा किया।

Read Also: सोनिया गांधी ने PM मोदी पर किया वार…आपातकाल का भी किया जिक्र

 17 साल बाद टी20 विश्वकप जीता –बता दें कि प्रधानमंत्री मोदी ने कल यानी शनिवार को टीम इंडिया की वर्ल्ड कप में शानदार जीत के बाद वीडियो मैसेज जारी किया था ।जिसमें उन्होंने टीम इंडिया की जीत पर बधाई दी । पीएम ने टीम इंडिया को चैंपियन  कहकर संबोधित किया । पीएम ने आगे कहा कि टीम इंडिया ने वर्ल्ड कप के साथ साथ करोड़ों लोगों का दिल भी जीत लिया है। बता दें कि भारतीय क्रिकेट टीम ने 17 साल के इंतजार के बाद टी20 विश्वकप का खिताब अपने नाम कर लिया।

टीम इंडिया ने 17 साल बाद  टी-20 वर्ल्ड कप अपने नाम कर लिया है। लंबे समय से चला आ रहा खिताबी सूखा भी खत्म कर दिया । टीम इंडिया ने फाइनल मुकाबले में साउथ अफ्रीका को 7 रनों से हराकर टी-20 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी पर कब्जा कर लिया.

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *