दिल्‍ली एनसीआर में आज सुबह से बारिश जारी, कई जगहों पर पानी भरा

दिल्‍ली एनसीआर में आज सुबह से ही मूसलाधार बारिश जारी है। बारिश के साथ ही आसमान में बादल भी छाए हुए हैं। बुधवार सुबह से दिल्‍ली एनसीआर में हो रही बारिश के कारण कई जगहों पर पानी भी भर गया है जिसके कारण ट्रैफिक जाम की समस्‍या भी कई जगहों पर हो रही है। दिल्‍ली एनसीआर में बादल छाने के कारण दिन में रात जैसा अंधेरा भी हो गया है जिसके कारण वाहनों को लाइट भी जलानी पड़ रही है।

मौसम विभाग के मुताबिक अगले दो–तीन दिनों तक दिल्‍ली और पूरे एनसीआर में बारिश हो सकती है। वहीं कुछ इलाकों में भारी बारिश की संभावना भी मौसम विभाग की ओर से जताई गई है। मंगलवार को भी दिल्‍ली एनसीआर में कई जगहों पर बारिश हुई। लगातार बारिश के कारण तापमान में भी गिरावट आई है जिससे लोगों को थोड़ी राहत भी मिली है। मंगलवार की बात करें तो दिल्‍ली में अधिकतम तापमान 35 डिग्री दर्ज किया गया और हवा में नमी का स्‍तर भी 98 फीसदी तक दर्ज किया गया था।

दिल्‍ली के अलावा हरियाणा, राजस्‍थान, यूपी में भी भारी बारिश की संभावना जताई गई है। महाराष्‍ट्र के तटीय और पश्चिमी हिस्‍सों के साथ ही मध्‍य हिस्‍से में भी भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना मौसम‍ विभाग की ओर से जताई गई है। देश के कई हिस्‍सों में भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने बाढ़ की संभावना जताई है। वहीं पहाड़ी राज्‍यों में भूस्‍खलन होने की चेतावनी भी दी है। मौसम विभाग ने कहा है कि भारी बारिश के कारण कई राज्‍य में बने डैम में जलस्‍तर भी बढ़ेगा। ओडिशा, छत्‍तीसगढ़, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में अगले 4-5 दिनों के बीच भारी बारिश की संभावना भी मौसम विभाग की ओर से जताई गई है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *