UP के हाथरस में सत्संग के दौरान भगदड़,19 महिलाओं समेत 48 लोगों की दर्दनाक मौत

Hathras Satsang Stampede:यूपी के हाथरस से दर्दनाक खबर सामने आई बता दें कि  हाथरस में एक सत्संग के दौरान मची भगदड़ में 48 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई. एटा के सीएमओ ने मृत लोगों के बारे में  यह जानकारी दी ।रतिभानपुर गांव में आयोजित सत्संग में हजारों लोग बाबा के प्रवचन को सुनने के लिए दूर दराज इलाकों से आए थे। अचानक किसी अज्ञात कारण से भगदड़ मच गई, जिसके  कारण घचनास्थल पर अफरातफरी का माहौल मच गया ।

Read Also: DMRC-Driverless Train: बिना ड्राइवर अब चलेगी दिल्ली मैट्रो, क्या यात्री रहेंगे सेफ?

घायलों को हॉस्पिटल में कराया भर्ती  – भगदड़ में घायल हुए लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है.प्राप्त  जानकारी के अनुसार, रतिभानपुर में एक बाबा के सत्संग के दौरान अचानक भगदड़ मच गई, जिसमें 22  से अधिक लोगों की मौत हो गई. इसमें कई महिलाएं और बच्चे भी घायल हो गए. प्रशासन और राहत दल मौके पर पहुंचकर घायलों को अस्पताल पहुंचाने का काम कर रहा  है। भगदड़ में लोग एक दूसरे को रौंदते चले गए । इस हादसे में घायलों को मेडिकल कॉलेज एटा भेजा गया है, यहां 19 लोगों की मौत की खबर है। यह आंकड़ा बढ़ सकता है।

सीएम ने जताया शोक – हाथरस मे हुए हादसे पर यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने शोक जताया .हादसे का संज्ञान लेते हुए मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त  की .मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंच कर राहत कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं.मुख्यमंत्री ने घायलों के समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं। इस भगदड़ के पीछे की जांच की जा रही है। भीड़ में अचानक से अफवाह फैलने के कारण भगदड़ मची. कुछ प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि भीड़ बहुत ज्यादा थी और सुरक्षा के इंतजाम पर्याप्त नहीं थे  ऐसा  बताया गया ।  प्रशासन इस मामले की गंभीरता से जांच कर रहा है ताकि सही कारणों का पता चल सके ।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *