Kathua Terror Attack: कठुआ में आतंकवादी हमले की भाजपा नेता तरुण चुघ ने की निंदा, दिया ये बयान

Kathua Terror Attack:

Kathua Terror Attack: जम्मू कश्मीर के कठुआ से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई बता दें कि आतंकवादियों ने घात लगाकर सुरक्षाबलों पर आत्मघाती हमला कर दिया। इस आतंकी हमले में सेना के 5 जवान शहीद हो गए, जबकि 5 जवान घायल भी हुए। जम्मू कश्मीर में  पिछले 1 महीने में यह में छठा बड़ा आतंकी हमला है।

Read also-Jammu-Kashmir: आतंकी हमले में शहीद हुए पांचो जवानों को CM धामी ने दी श्रद्धांजलि

सेना ने शुरू किया ऑपरेशन – सेना के साथ हुए आत्मघाती हमले के बाद आतंकवादी जंगल की तरफ भाग गए। आतंकवादी  को पकड़ने के लिए सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।आतंकियों  को खोजने के लिए सेना की टुकड़ियां भेजी गई है।कठुआ जिले मे एक महीने के अंदर दूसरा बड़ा आतंकी हमला है।

Read Also: FIR Registered Against Virat’s Pub: कोहली के पब पर पुलिस का शिकंजा, one8 पब पर FIR दर्ज

बीजेपी नेता तरुण चुघ ने दी ये प्रतिक्रिया- बीजेपी नेता तरुण तुघ ने कहा ये घटना दुखद है और घोर कष्टदायक है। आतंकी हमले की जितना निंदा की जाए उतनी कम है। देश के वीर शहादत देने वाले वीरों को शत-शत नमन उनके परिवारों के प्रति शोक संवेदना है।

मोदी सरकार आतंकवाद को खत्म करने के लिए प्रतिबद्ध है- जम्मू कश्मीर में शांति विकास और भारतीय लोकतंत्र पर वहां की जनता का अटूट विश्वास आईएसआई सहित विदेशी आतंकवादियों से बच नहीं रहा है। इसलिए आतंकी हारी हुई लड़ाई लड़ रहे हैं। सेना आतंकियों के मंसूबे फेल कर रही  हैं। सुरक्षाबल कठोर कार्रवाई से आतंकवादियों को समाप्त कर रहे हैं। उससे भयभीत होकर बौखलाहट में वो ये हमले कर रहा है। नरेंद्र मोदी सरकार आतंकवाद को पूरी तरह से खत्म करने के लिए प्रतिबद्ध है। किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा जिन्होंने भारत के खिलाफ हथियार उठा रखें हैं।, हमारे नागरिकों की हत्या कर रहे हैं। हमारी सेना उनसे मुस्तैदी से निपटेगी और उसका पूरा नाश किया जाएगा।”

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *