Bihar Politics: मनीष वर्मा पर मेहरबान हुए नीतीश कुमार, बना दिया JDU का महासचिव

Bihar Politics :

Bihar Politics :जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने  पूर्व आईएएस अधिकारी मनीष वर्मा को जेडीयू में बड़ी जिम्मेदारी सौंपी दी है। सीएम नीतीश कुमार ने उन्हें जदयू का राष्ट्रीय महासचिव बनाया है।हाल में बिहार की राजनीति में सियासी उलटफेर देखने को मिला। इसी क्रम में सीएम नीतीश के करीबी माने जाने वाले आईएएस अधिकारी मनीष वर्मा ने जेडीयू का दामन थामा लिया था। उसके बाद से बिहार में सियासी हलचल तेज हो गई ।

Read Also: Haryana News: जमानत पर आए किशोर को बदमाशों ने उतारा मौत के घाट, परिजनों ने दी खून के बदले खून की चेतावनी

मनीष शर्मा को मिली बड़ी जिम्मेदारी  –बता दें कि मनीष वर्मा के जेडीयू में शामिल होने के बाद कयास लगाए जा रहे थे  कि मनीष वर्मा को नीतीश की पार्टी बड़ी जिम्मेदारी दे सकती है। ऐसे में गुरुवार को कयासों का दौर खत्म हो गया पार्टी में उन्हें राष्ट्रीय महासचिव बनाया गया है।ओडिशा कैडर के पूर्व आईएएस अधिकारी मनीष वर्मा ने मंगलवार 9 जुलाई को ही नीतीश कुमार की जनता दल यूनाइटेड का दामन थामा लिया था। उन्हें जदयू प्रदेश कार्यालय में पार्टी की सदस्यता दिलाई गई थी।मनीष वर्मा को जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने पार्टी में ज्वाइन कराया।

Read Also: Artificial Intelligence: बड़ा खुलासा! Fake News दे रहे ChatGPT जैसे AI मॉडल

जानिए कौन है मनीष वर्मा- मनीष वर्मा ओडिशा कैडर के आईएएस अधिकारी रह चुके है। 50 वर्षीय मनीष वर्मा बिहार के नालंदा जिले के रहने वाले हैं। साल 2018 में उन्होंने वीआरएस ले लिया था।वे ओडिशा के कई जिलों के डीएम भी रह चुके है। मनीष वर्मा पटना और पूर्णिया के जिलाधिकारी भी रह चुके हैं।वे कुर्मी जाति से आते हैं। लोकसभा चुनाव में जदयू के बेहतर प्रदर्शन के लिए मनीष वर्मा की अहम भूमिका रही है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *