संसद में राहुल गांधी के बयान से तिलमिलाए अनुराग ठाकुर, जाति जनगणना पर कही ये बात

Parliament Monsoon Session:

Anurag Thakur on Rahul Gandhi :बीजेपी सांसद अनुराग ठाकुर ने मंगलवार को लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी को लेकर कहा कि जिन्हें अपनी जाति का पता नहीं, वे जाति जनगणना की बात करते हैं।अनुराग ठाकुर ने कहा, “कुछ लोग ओबीसी को लेकर चिंतित हैं। कांग्रेस लिए ओबीसी का मतलब है ‘ऑनली फॉर ब्रदर इन लॉ कमीशन’। उन्हें एलओपी का मतलब समझना चाहिए। ये लीडर ऑफ प्रोपेगैंडा नहीं। लीडर ऑफ अपोजिशन है।

Read also-भ्रष्टाचार पर बोले केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी, चक्रव्यूह कांग्रेस के घोटाले, भ्रष्टाचार के खिलाफ बनाया गया

राहुल गांधी ने शालीनता से दिया जवाब – अनुराग ठाकुर के इस बयान का कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने बड़ी ही शालीनता से जवाब दिया। उन्होंने कहा, “जितना आप लोग मेरा इंसल्ट करना चाहते हैं। खुशी से करिए। आप रोज करिए। मगर एक बात मत भूलिए जाति जनगणना को हम यहां पास करके दिखाएंगे।”

संसद में राहुल गांधी के बयान मचा घमासान – बीजेपी सासंद अनुराग अनुराग ठाकुर ने कहा कुछ लोग ओबीसी की बात करते हैं। इन लोगों के लिए ओबीसी हैं, गौरव जरा सुनिए। सर, इनके लिए ओबीसी का मतलब है ‘ऑनली फॉर ब्रदर इन लॉ कमीशन’। और ‘ऑनली फॉर ब्रदर इन लॉ कमीशन​​’ के लिए काम करने वाली पार्टी अदर बैकवर्ड कास्ट की बात करती है, तो आर्मी को भी पंखे के साथ लटक कर आत्म हत्या कर लेनी चाहिए।

Read also-Sawan Shiv Puja: यदि आप भी हैं शिव भक्त, तो सावन में न करें इन चीजों का सेवन

ये लीडर ऑफ प्रोपेगैंडा नहीं-  अनुराग अनुराग ठाकुर आगे बोलते है कि  जिस पार्टी ने अपनी ही पार्टी के अध्यक्ष जो एक पिछड़े वंचित समाज से आते थे उनको छोती से खींचकर अपनी ही पार्टी से बाहर निकाल दिया। उसके शहजादे हमें ज्ञान बांट रहे हैं। पहले तो उन्हें एलओपी का मतलब समझना पड़ेगा। ये लीडर ऑफ प्रोपेगैंडा नहीं। लीडर ऑफ अपोजिशन है इसका मतलब। सर, ओबीसी की बात। ओबीसी की बात बहुत की जाती है। जनगणना की बात बहुत की जाती है। माननीय सभापति जी जिसकी जात का पता नहीं वो गणना की बात करता है?

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *