Apple ने इंडिया में बनाया नया राजस्व रिकॉर्ड, जून तिमाही में की 85.8 अरब डॉलर की कमाई

Apple CEO Tim Cook:

Apple CEO Tim Cook: एप्पल ने ऐलान किया है कि उसने जून तिमाही में 85.8 अरब डॉलर की रिकॉर्ड कमाई की है। ये कमाई पिछले साल इसी तिमाही के मुकाबले रिकॉर्ड पांच प्रतिशत ज्यादा है।एप्पल के सीईओ टिम कुक ने बताया कि कंपनी ने कनाडा, मैक्सिको, फ्रांस, जर्मनी, यूके, भारत, इंडोनेशिया, फिलीपींस और थाईलैंड समेत दो दर्जन से ज्यादा देशों में तिमाही कमाई का रिकॉर्ड बनाया है।

Read Also:  बैडमिंटन खिलाड़ी पी.वी. सिंधु का सफर खत्म, चीनी खिलाड़ी ने प्री क्वार्टर फाइनल में हराया

Apple के CEO ने दिया बड़ा बयान- ऐप्पल के सीएफओ लूका मैस्ट्री ने बताया कि मैक ने 7 बिलियन डॉलर का राजस्व अर्जित किया, जो पिछले साल की तुलना में 2 प्रतिशत की वृद्धि हैकंपनी ने सर्विसेज में ऑल-टाइम कमाई हासिल करने का भी जिक्र किया। इसमें 14 प्रतिशत की बढ़ोतरी देखी गई।एप्पल ने एआई यानी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की बेहतरीन संभावनाओं और ग्राहकों की जिंदगी को बेहतर बनाने की इसकी काबिलियत को लेकर उम्मीद जताई।

Read Also: दिल्ली-NCR में बारिश आज भी मचाएगी तबाही? मौसम विभाग ने जारी किया भारी बारिश का अलर्ट

Apple एआई टेक्नोलॉजी में निवेश जारी रखेगा-  एप्पल के सीईओ ने कहा कि, एप्पल एआई टेक्नोलॉजी में अहम निवेश करना जारी रखेगा, जिसका लक्ष्य इसकी पूरी क्षमता को सामने लाना है। उनके मुताबिक एप्पल इंटेलिजेंस को कई रोजाना इस्तेमाल किए जाने वाले ऐप में बांटा जाएगा, जिससे यूजर बेहतर तरीके से वास्तविकता और रोमांच काअहसास करेंगे।एप्पल ने प्रति शेयर 1.40 डॉलर की तिमाही आय का ऐलान किया है, जो पिछले साल के मुकाबले 11 प्रतिशत ज्यादा है।ऐप्पल ने इंडोनेशिया, फिलीपींस ,कनाडा, मैक्सिको, फ्रांस, जर्मनी, यूके, भारत, और थाईलैंड सहित दो दर्जन से अधिक देशों में तिमाही राजस्व के रिकॉर्ड बनाए हैं. उन्होंने यह भी बताया कि सेवाओं में अब तक का सबसे ज्यादा राजस्व आया है, जिसमें 14 प्रतिशत की वृद्धि हुई है

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *