AAP नेता मनीष सिसोदिया 17 महीने बाद तिहाड़ जेल से बाहर आए

Manish Sisodia: 

Manish Sisodia: एएपी नेता मनीष सिसोदिया को शुक्रवार को दिल्ली की तिहाड़ जेल से रिहा कर दिया गया।सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें सीबीआई और ईडी की ओर से दर्ज शराब घोटाला नीति मामलों में जमानत दी है।जेल से बाहर निकलते ही पार्टी नेताओं आतिशी और संजय सिंह के साथ-साथ पार्टी के कई कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया।सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई और ईडी की ओर से दर्ज भ्रष्टाचार और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सिसोदिया को 10 लाख रुपये के निजी मुचलके और इतनी ही राशि के दो जमानतदारों पर जमानत दे दी।पीठ ने कहा कि सिसोदिया 17 महीने से हिरासत में हैं और अभी तक मुकदमा शुरू नहीं हुआ है।

Read Also: जेल से बाहर आएंगे मनीष सिसोदिया, सुप्रीम कोर्ट ने शर्तों के साथ दी जमानत

मनीष सिसोदिया को मिली राहत – दिल्ली के पूर्व डिप्टी CM मनीष सिसोदिया को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली  है। मनीष सिसोदिया 17 महीने बाद जेल से बाहर आ रहे हैं जिस पर AAP की खुशी का कोई ठिकाना नहीं है।बता दें, कि आबकारी नीति और मनी लांड्रिंग मामले में मनीष सिसोदिया 17 महीने से जेल में बंद थे। सिसोदिया की जमानत याचिका को ट्रायल कोर्ट और हाई कोर्ट ने खारिज कर दिया था लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले में उन्हें जमानत दी है।

Read Also:इस उद्देश्य से हुई थी हर घर तिरंगा अभियान की शुरुआत, PM मोदी ने लोगों से किया आग्रह

शर्तों के साथ मिली जमानत- सुप्रीम कोर्ट ने मनीष सिसोदिया को कुछ शर्तों के साथ जमानत दी है। सिसोदिया को 10 लाख के मुचलके पर ये जमानत मिली है। इसके साथ ही उन्हें अपना पासपोर्ट जमा करने और सोमवार व गुरुवार को थाने में हाजरी लगाने के लिए भी कहा गया है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *