CM Kejriwal: स्वतंत्रता दिवस पर कौन फहराएगा झंडा, पार्टियों में छिड़ा बड़ा घमासान ?

CM Kejriwal: Ken lo hisa e bandera riba Dia di Independensia, un pelea grandi a surgi entre e partidonan?

CM Kejriwal: दिल्ली में स्वतंत्रता दिवस पर झंडा फहराने को लेकर एक बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। दिल्ली सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग ने CM केजरीवाल की अनुपस्थिति में झंडा फहराने को लेकर मंत्री गोपाल राय के निर्देश को मानने से इंकार कर दिया है। सूत्रों के मुताबिक, दिल्ली सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग ने इस मामले में मंत्री गोपाल राय को एक चिट्ठी लिखी है, जिसमें उन्होंने कहा है कि CM केजरीवाल जेल में हैं और स्वतंत्रता दिवस पर झंडा फहराने के लिए उपलब्ध नहीं हैं। विभाग ने स्पष्ट किया कि ये मामला ऊपरी स्तर पर संज्ञान में लाया गया है और फैसले की प्रतीक्षा की जा रही है।

 Read Also: 3400 करोड़ से ज़्यादा की 600 परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन कर CM सैनी ने विपक्ष को लिया आड़े हाथ

इस मामले में आतिशी ने अपना पक्ष रखते हुए कहा है कि हुई सरकार के CM फहराते हैं मगर अभी वह जेल में हैं और उन्होंने अपनी इच्छा जाहिर कर दी है उन्होंने LG साहब को जेल से चिट्ठी लिखी मगर जब सुकेश चंद्रशेखर चिट्ठी लिखते हैं तब उसमें BJP को कोई दिक्कत नहीं होती है । CM Kejriwal द्वारा जेल से LG को चिट्ठी लिख कर दिल्ली में आतिश द्वारा झंडा फहराए जाने की सिफारिश पर BJP पहले से ही विरोध जता रही है, BJP के नेताओं ने यहां तक कहा है की अगर CM Kejriwal चाहते हैं कि दिल्ली में झंडा आतिशी फहराएं तो उन्हें CM पद की कमान भी आतिशी को सौंप कर अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए।

 Read Also: Charkhi Dadri: सफाईकर्मी फिर से आंदोलन की राह पर, लगेंगे गंदगी के ढेर

बता दें कि 2014 में भी ऐसी स्थिति होने पर दिल्ली के तत्कालीन LG द्वारा झंडा फहराया गया था ऐसे में  BJP और कांग्रेस दोनों ने दिल्ली सरकार को भी यही रिवाज दोहराने की सलाह दी है। साथ ही गोपाल राय ने कल अपने विभाग को निर्देश दिया था कि CM Kejriwal से मुलाकात के बाद यह तय हुआ है कि इस बार स्वतंत्रता दिवस पर झंडा आतिशी फहराएंगी। हालांकि, सामान्य प्रशासन विभाग ने गोपाल राय के इस निर्देश को दिल्ली जेल नियमों के तहत अनुपयुक्त ठहराया है। अब इस विवाद ने दिल्ली की राजनीति में एक नया मोड़ ला दिया है, और सभी की निगाहें इस पर हैं कि आगे क्या निर्णय लिया जाएगा।

Top Hindi NewsLatest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi FacebookDelhi twitter and Also Haryana FacebookHaryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *