जम्मू-कश्मीर चुनाव: कांग्रेस ने 9 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की

Jammu Kashmir Assembly Elections,List of Congress candidates,elections in Jammu and Kashmir,कांग्रेस उम्मीदवारों की लिस्ट, जम्मू-कश्मीर में चुनाव

List of Congress candidates: कांग्रेस ने सोमवार को जम्मू-कश्मीर में तीन चरण के विधानसभा चुनावों के लिए नौ उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची जारी कर दी। पहली लिस्ट में गुलाम अहमद मीर को दूरू से और विकार रसूल वानी को बनिहाल से टिकट दिया गया है। जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने नेशनल कॉन्फ्रेंस के साथ हाथ मिलाया है.List of Congress candidates

Read also- Cervical Problem: सर्वाइकल की समस्या से हैं परेशान, तो ये उपाय दें सकते हैं आपको बेहद आराम 

जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव के लिए नेशनल कॉन्फ्रेंस 51 और कांग्रेस 32 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। सीट समझौता होने के कुछ घंटों बाद, कांग्रेस ने पहली लिस्ट जारी कर दी। पार्टी ने त्राल सीट से सुरिंदर सिंह चन्नी, देवसर से अमानुल्ला मंटू, अनंतनाग से पीरजादा मोहम्मद सैयद, इंदरवाल से शेख जफरुल्लाह, भद्रवाह से नदीम शरीफ, डोडा से शेख रियाज और डोडा पश्चिम से प्रदीप कुमार भगत को मैदान में उतारा है।

Read also- पेरिस ओलंपिक के बाद एथलीट्स की बड़ी ब्रांड वैल्यू, कौन बना ऐड’किंग’? जानें

जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव का पहला चरण 18 सितंबर को, दूसरा 25 सितंबर को और तीसरा एक अक्टूबर को होगा। वोटों की गिनती चार अक्टूबर को होगी

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *