पैरालंपिक में एथलीटों ने मेडल जीतकर रचा इतिहास, खिलाड़ियों की प्रतिभा देख गदगद हुए खेल मंत्री

Paris Paralympics:

Paris Paralympics: खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने गुरुवार को पैरालंपिक में भारतीय दल के अब तक के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन की सराहना की और उम्मीद जताई कि खिलाड़ी बचे हुए दो दिनों में और ज्यादा मेडल जीतेंगे।भारत का पैरालंपिक में पिछला सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 19 मेडल का था लेकिन अब तक पेरिस में पैरा खिलाड़ियों ने 24 मेडल जीतकर उस प्रदर्शन को पीछे छोड़ दिया।

Read also-बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने मुरली मनोहर जोशी से की मुलाकात की

मांडविया ने गुरुवार को महिलाओं की 400 मीटर टी20 ब्रॉन्ज मेडल विजेता धाविका दीप्ति जीवनजी को सम्मानित किया।विश्व चैम्पियन दीप्ति से गोल्ड मेडल की उम्मीद थी लेकिन वे फाइनल में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन नहीं कर सकीं। टोक्यो पैरालंपिक में दीप्ति ने सिल्वर मेडल जीता था।दीप्ति ने कहा, ‘‘मैंने अच्छा प्रदर्शन किया लेकिन फाइनल में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन नहीं कर सकी। इसलिए मुझे ब्रॉन्ज मेडल मिला।’’मांडविया ने कहा, ‘‘खिलाड़ियों ने सिर्फ अपना कौशल ही नहीं दिखाया बल्कि देश को गौरवान्वित भी किया है। ’’

Read also-J&K Election: किश्तवाड़ रैली में NC-कांग्रेस गठबंधन पर खूब बरसे अनुराग ठाकुर,दिया बड़ा बयान

हरविंदर सिंह ने जीता गोल्ड- तीरंदाज हरविंदर सिंह ने बुधवार को पेरिस पैरालिंपिक 2024 में इतिहास रच दिया। मेन्स इंडिविजुअल रिकर्व ओपन के फाइनल में हरविंदर सिंह ने पोलैंड के लुकास सिजेक को हराकर गोल्ड मेडल जीता।33 साल के हरविंदर सिंह ओलंपिक या पैरालंपिक में शूटिंग इवेंट में गोल्ड लाने वाले पहले भारतीय हैं।हरविंदर सिंह के परिवार ने उनकी इस उपलब्धि पर शानदार जश्न मनाया। उनकी पत्नी मनप्रीत कौर ने पीटीआई वीडियो से कहा कि उन्हें हरविंदर पर गर्व है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *