कोल्हापुर में दो समूहों के बीच झड़प, पथराव और आगजनी

Maharashtra: Clash, stone pelting and arson between two groups in Kolhapur

Maharashtra: महाराष्ट्र के कोल्हापुर के सिद्धार्थनगर इलाके में शुक्रवार 22 अगस्त की रात दो समुदायों के बीच हिंसक झड़प हुई। दोनों गुटों के बीच भारी पथराव भी हुआ। घटना रात लगभग साढ़े नौ बजे की है। सिद्धार्थ नगर परिसर और राजेबागस्वार परिसर में दो समूहों के बीच पथराव और झड़प हुई। गुस्साई भीड़ ने कई वाहनों में आग लगा दी। इसके तुरंत बाद पुलिस ने हस्तक्षेप किया और मामले को शांत कराया।  Maharashtra

Read Also: पूर्वी दिल्ली में फर्जी CBI गिरोह का भंडाफोड़! 3 आरोपी गिरफ्तार, 1.25 करोड़ रुपये बरामद

घटनास्थल से मिली जानकारी के मुताबिक, राजेबागस्वार परिसर में राजेबागस्वार फुटबॉल क्लब के 31वें स्थापना दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इस मौके पर मुस्लिम समुदाय के युवाओं द्वारा चौक में बैनर और साउंड सिस्टम लगाने को लेकर दोपहर से ही विवाद चल रहा था। हालांकि, दोपहर में लक्ष्मीपुरी पुलिस ने हस्तक्षेप कर इस विवाद को सुलझा लिया। लेकिन, शाम सात बजे से मुस्लिम समुदाय की ओर से सिद्धार्थनगर कमानी के पास तेज आवाज में साउंड सिस्टम लगाकर डांस किया जा रहा था। जिसको लेकर ये पूरा विवाद हुआ।      Maharashtra

Read Also: अयोध्या में भव्य रामलीला की तैयारियां शुरू, 170 फीट लंबे रावण के पुतले का होगा दहन

इस घटना की सूचना डायल 112 को मिली, जिसके बाद शाहूपुरी पुलिस स्टेशन की टीम तुरंत सिद्धार्थनगर कमानी के पास पहुंची। पुलिस अधीक्षक योगेश कुमार गुप्ता ने कहा कि सीपीआर अस्पताल के पास दो समुदायों के बीच गलतफहमी के कारण झड़प हो गई। पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और तुरंत कार्रवाई की। स्थिति नियंत्रण में और शांतिपूर्ण है। मैं जनता से अपील करता हूं कि वो अफवाहों पर ध्यान न दें। दोनों समुदायों के वरिष्ठ नेताओं ने भी शांति बनाए रखने की अपील की है।        Maharashtra

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *