Focus on India: जर्मनी सरकार ने भारत के साथ द्विपक्षीय संबंधों को बढ़ाने के लिए उठाया बड़ा कदम

Focus on India

Focus on India: जर्मनी के राजदूत फिलिप एकरमैन ने बुधवार को कहा कि उनके देश के मंत्रिमंडल ने हाल ही में एक महत्वपूर्ण दस्तावेज ‘फोकस ऑन इंडिया’ (Focus on India) मंजूर किया है जिसमें जर्मन सरकार के सभी मंत्रालय और विभाग एक साथ इस बात पर सहमत हुए हैं कि द्विपक्षीय संबंधों को अगले स्तर तक कैसे ले जाया जाए। ‘फोकस आन इंडिया’ नामक ये दस्तावेज जर्मन सरकार की तरफ से देश को समर्पित किया गया पहला दस्तावेज है। राजदूत ने कहा कि ये एक ऐसा दस्तावेज है जो पारस्परिक सहयोग के सभी क्षेत्रों को शामिल करता है।जर्मन चांसलर ओलाफ शोल्ज की भारत यात्रा से पहले यहां अपने आवास पर मीडिया से बातचीत में राजदूत एकरमैन ने ये भी कहा कि हमारे पास बहुत सी चीजें होंगी। जिन पर शुक्रवार को चर्चा की जाएगी जब चांसलर और जर्मनी के पांच संघीय मंत्री नई दिल्ली में होंगे। 25 अक्टूबर को PM नरेन्द्र मोदी और चांसलर सातवें अंतर-सरकारी परामर्श (IGC) की सह-अध्यक्षता करेंगे। IGC एक संपूर्ण सरकारी ढांचा है, जिसके तहत दोनों पक्षों के मंत्री अपने-अपने जिम्मेदारी वाले क्षेत्रों में चर्चा करते हैं और अपने विचार-विमर्श के परिणामों की रिपोर्ट PM और चांसलर को देते हैं।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. Total Tv App

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *