Bengal Ganga Cruise: कहां तक का सफर कराएगा? कौन सी लग्जरी सुविधाएं हैं? जानिए सब

Bengal Ganga Cruise':

Bengal Ganga Cruise’: दिल्ली बेस्ड कंपनी अंतरा क्रूज़ ने गंगा नदी पर एक रिवर क्रूज सर्विस की शुरूआत की है। ये बंगाल गंगा क्रूज सैलानियों को वाराणसी से प्रयागराज तक सफर कराएगा। इस सफर को पटना तक बढ़ाने का विकल्प भी दिया जाएगा।आधुनिक सुविधाओं से लैस और लग्जरी रूम वाला ये क्रूज सैलानियों को गंगा नदी की लहरों पर अनूठा अनुभव देनेे के लिए डिज़ाइन किया गया है। साथ ही इस बात का भी ध्यान रखा गया है कि इससे कम से कम प्रदूषण हो।

Read also-DANA CYCLONE: चक्रवाती तूफान दाना को लेकर हाई अलर्ट, दीघा में समीक्षा बैठक आयोजित की गई

चार दिन के क्रूज के इस सफर के लिए हर व्यक्ति को तेरह से पंद्रह हजार रुपये देने होंगे। हाल ही में बेंगलुरु, गोवा और दूसरी जगहों से आए सैलानियों के साथ इस क्रूज का ट्रायल रन पूरा किया गया। लोग कंपनी की वेबसाइट के जरिए ऑनलाइन क्रूज बुक कर सकते हैं।

Read also-टीवीएस मोटर का दूसरी तिमाही में शुद्ध लाभ 41.4 प्रतिशत बढ़कर 588.13 करोड़ रुपये

नितिन कुमार द्विवेदी, टूरिज्म इनफॉर्मेशन ऑफिसर (चंदौली और वाराणसी):रिवर टूरिज्म को बढ़ाने के लिए ये बंगाल गंगा क्रूज, राज सिंह जी द्वारा लाया गया है, जिसमें कुछ कमरे हैं और लोगों के स्टे करने की व्यवस्था है यहां पे। जो लोग काफी होता था कि गंगा को देख के अनुभूति प्रदान करते थे और अच्छी चीजें महसूस करते थे, वो शायद गंगा की गोद में, मां गंगा की गोद में रहकर उस चीज को फील करेंगे तो उसमें ज्यादा इंटरेस्ट मिलेगा।”

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. Total Tv App

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *